
बिजनेस डेस्क. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षया मूर्ति की संपत्ति में बीते एक साल में काफी बढ़ोतरी देखी गई हैं। दोनों की कंबाइंड वेल्थ में 65.1 करोड़ पाउंड हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की संपत्ति में 12 करोड़ पाउंड की ग्रोथ देखी गई है। बीते साल उनकी संपत्ति 52.9 करोड़ पाउंड थी। संडे टाइम्स रिच लिस्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति किंग चार्ल्स से भी ज्यादा हो गई हैं। किंग चार्ल्स की वेल्थ एक साल में महज 1 करोड़ पाउंड बढ़ी हैं। ऐसे में वर्तमान में उनकी संपत्ति 61 करोड़ पाउंड हो गई हैं।
दोनों की संपत्ति में ऋषि की पत्नी का ज्यादा हिस्सा
अक्षया मूर्ती भारत की दूसरी बड़ी IT कंपनी इंफोसिस के फाउंडर एन. नारायण मूर्ति की बेटी हैं। अक्षया की वेल्थ में ग्रोथ का कारण उनकी इंफोसिस में हिस्सेदारी है। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 108.मिलियन पाउंड की तेजी आई है। इसी के साथ उनकी संपत्ति 59 करोड़ पाउंड हो गई है। हालांकि, 2022 के मुकाबलें ऋषि और अक्षया की संपत्ति में कमी हैं। साल 2022 में उनकी संपत्ति 73 करोड़ रुपए थी।
ब्रिटेन के बिलियनेयर्स की संख्या में कमी
बीते तीन सालों से ब्रिटेन के बिलियनेयर्स की संख्या में गिरावट आई है। साल 2022 में 177 बिलियनेयर्स थे लेकिन अब इनकी संख्या 165 रह गई है। इस लिस्ट को तैयार करने वाले रॉबर्ट वॉट्स ने इस गिरावट का कारण बताया हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के कई बिजनेसमैन की संपत्ति में गिरावट आई हैं। इसके अलावा कई बिजनेसमैन दूसरे देशों में पलायन कर रहे है, जिससे ये गिरावट आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के टॉप-350 अमीरों की कुल संपत्ति लगभग 795.36 अरब पाउंड है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर गोपी हिंदूजा और उनका परिवार है। उनकी टोटल नेट वर्थ 37.2 अरब पाउंड है।
यह भी पढ़ें…
अनिल अंबानी के हाथ से जा रही रिलायंस कैपिटल, जानिए RBI से क्यों मांगी मोहलत
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News