Budget 2024: कर्मचारियों को मिल सकता है छुट्टियों का तोहफा, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

एक फरवरी को अंतरिम बजट आ रहा है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों को छुट्टियों का तोहफा दे सकती है। कर्मचारियों के अर्जित अवकाश में इस बार बढ़ोतरी हो सकती है। 

Yatish Srivastava | Published : Jan 27, 2024 6:02 AM IST / Updated: Jan 29 2024, 04:26 PM IST

नई दिल्ली। एक फरवरी को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया जाना है। चुनावी साल होने के चलते इसबार के बजट से कर्मचारियों को सरकार से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें हैं। क्योंकि कर्मचारी वर्ग काफी बड़ा होता है और उनका वोट बैंक भी अधिक होता है इसलिए सरकार भी उनके लिए घोषणाएं करने में पीछे नहीं रहती है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश में बढ़ोतरी कर सकती है।

Budget 2024 में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा
Budget 2024 में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों का तोहफा मिल सकता है। सरकार कर्मचारियों के अर्जित अवकाश (Earned Leave) में बढ़ोतरी कर सकती है। कर्मचारियों को पहले साल में 240 अर्जित अवकाश दिए जाते थे जिसे बढ़ाकर 300 तक किया जा सकता है। नए बजट में सरकार इसका ऐलान कर सकती है।

पढ़ें Budget 2024 : होम लोन के ब्याज पर बढ़ सकती है छूट, जानिए कितना फायदा?

लेबर यूनियन ने की थी ईएल बढ़ाने की मांग
लेबर यूनियन के सदस्यों की मांग थी कि कर्मचारियों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) और अधिक मिलनी चाहिए। कर्मचारियों के अर्जित अवकाश को कम से कम 300 किया जाना चाहिए। संसद में श्रम सुधारों से जुड़े नए कानून को सितंबर 2020 में पास किया गया था। ऐसे में इस बार सरकार बजट में शायद ये ऐलान कर सकती है।

पीएफ और ग्रेच्युटी ज्यादा कटेगी
लेबर कोड के नियमों के तहत कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर बदल जाएगा। बेसिक सैलरी बढ़ेगी लेकिन पीएफ औऱ ग्रेच्युटी के लिए पैसे अधिक कटा करेंगे। हालंकि इससे इनहैंड सैलरी कुछ कम हो जाएगी। हालांकि इससे कर्मचारियों को भविष्य में लाभ ही होगा।

Read more Articles on
Share this article
click me!