Budget 2025: किसानों के लिए बड़ी सौगात, क्या है 'पीएम धन धान्य कृषि योजना'

Published : Feb 01, 2025, 11:34 AM IST
nirmala sitharaman

सार

बजट 2025 में 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' की घोषणा, 1.7 करोड़ किसानों को लाभ। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन, कपास किसानों के लिए 5 साल का पैकेज।

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' का ऐलान किया। इसके तहत देशभर के उन 100 जिलों को कवर किया जाएगा, जहां प्रोडक्शन कम है। इस योजना का लाभ देशभर के 1.7 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा।

बिहार में होगा मखाना बोर्ड का गठन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तुअर, उड़द, मसूर जैसी दालों के लिए 6 साल के स्पेशल मिशन की बात कही। केंद्र की एजेंसियां 4 साल में तुअर, उड़द, मसूर खरीदेंगी। इसके अलावा बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। सब्जी, फल की पैदावार बढ़ाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर योजना चलाई जाएगी। साथ ही बिहार में उद्यमशीलता

Economic Survey: 7 साल में घटी बेरोजगारी, 5 साल में डबल हुआ EPFO कंट्रीब्यूशन

कपास किसानों को 5 साल का पैकेज

वित्त मंत्री ने कपास प्रोडक्शन मिशन का ऐलान किया। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपए की गई। सस्ते ब्याज पर किसानों को 5 लाख तक का कर्ज मिलेगा।

ये भी देखें : 

Economic Survey: 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 8% ग्रोथ जरूरी

Budget 2025 : लोकसभा में ही पेश होता है बजट, क्या राज्यसभा का नहीं कोई रोल?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?