
Pani Puri Machine Business Plan: पानीपुरी या गोलगप्पा खाना किसे पसंद नहीं होता है। हर शहर, हर गली में इसका स्वाद और फेमस 'खट्टा-मीठा पानी' लोगों को लुभाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे बनाने का बिजनेस कितना प्रॉफिटेबल हो सकता है? आज हम बात कर रहे हैं पानीपुरी बनाने की मशीन प्रोजेक्ट (Pani Puri Making Machine Project Report) की, जिसे लखनऊ और दिल्ली स्थित उद्योग सहायता केंद्र ने तैयार किया है। यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे पानीपुरी मशीन लगाकर आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।
पानीपुरी मशीन एक फुली ऑटोमैटिक यूनिट होती है जो आटे से तैयार डो (Dough) लेकर हर घंटे 3500–4000 पानीपुरी बना देती है। इसमें दो मुख्य उपकरण होते हैं। पहला डो मिक्सर (Dough Mixer) करीब 30,000 रुपए की और दूसरा मेन पानीपुरी मशीन जो करीब 55,000 रुपए में आता है। मतलब कुल मशीन की लागत 85,000 रुपए है। इसमें GST अलग है। यह मशीन आटा बेलने, कटिंग और हल्का हीटिंग करने का पूरा काम ऑटोमेटिक तरीके से करती है।
भारत में करीब 30% आबादी रोज पानीपुरी खाती है। तेजी से बढ़ती अर्बन लाइफस्टाइल,फास्ट फूड की आदतें और समय की कमी के कारण अब लोग रेडी-टू-ईट स्नैक्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में अब अलग-अलग साइज और कीमत की पानीपुरी मशीनें आ चुकी हैं, जिससे छोटे उद्यमी भी इसे खरीदकर आसानी से बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
GST रजिस्ट्रेशन
FSSAI लाइसेंस
फायर और पॉल्यूशन NOC
ब्रांड नाम सुरक्षित करने के लिए ट्रेडमार्क
जमीन: 500 वर्गफीट (किराया 10,000 रुपए मंथली)
कर्मचारी: 1 स्किल्ड, 1 या 2 अनस्किल्ड
मशीनरी- 1 लाख रुपए
फर्नीचर- 20 हजार रुपए
वर्किंग कैपिटल- 1.11 लाख रुपए
कुल प्रोजेक्ट की लागत- 2.31 लाख रुपए
खुद का निवेश: 23 हजार रुपए
बैंक लोन: 1.08 लाख रुपए
वर्किंग कैपिटल: 1 लाख रुपए
KVIC मार्जिन मनी (25%): 30 हजार रुपए
| साल | प्रोडक्शन (किलो) | बिक्री (₹ लाख) | नेट प्रॉफिट (₹ लाख) |
|---|---|---|---|
| पहला | 19,200 | 7.92 | 1.03 |
| दूसरा | 21,120 | 9.64 | 1.29 |
| तीसरा | 23,040 | 10.75 | 1.53 |
| चौथा | 24,960 | 11.90 | 1.78 |
| पांचवां | 26,880 | 13.09 | 1.95 |
नोट: पहले साल से ही मुनाफा शुरू हो जाता है और चौथे साल तक निवेश की पूरी भरपाई हो जाती है।
बिजली बिल (2 KW)- 2,240 रुपए
लेबर चार्ज- 38,000 रुपए
किराया- 10,000 रुपए
| साल | बिक्री (₹ लाख) | लागत (₹ लाख) | नेट प्रॉफिट (₹ लाख) |
|---|---|---|---|
| 1 | 7.92 | 5.31 | 1.03 |
| 2 | 9.64 | 6.63 | 1.29 |
| 3 | 10.75 | 7.38 | 1.53 |
| 4 | 11.90 | 8.14 | 1.78 |
| 5 | 13.09 | 8.93 | 1.95 |
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई जानकारी और डिटेल्स kviconline.gov.in से ली गई हैं। बिजनेस करने से पहले खुद रिसर्च करें और निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या संबंधित विभाग से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- धान से बनाएं सोना! घर बैठे शुरू करें पोहे का बिजनेस, लाखों कमाएं
इसे भी पढ़ें- गांव की रसोई से लाखों की कमाई! सिर्फ ₹2 लाख में शुरू करें पापड़ का बिजनेस
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News