
Poha Business Plan: धान से तैयार होने वाला पोहा आज पसंदीदा नाश्ता बन चुका है। इसकी डिमांड शहर से लेकर गांव तक है। यह सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, कमाई के लिए भी उतना ही जबरदस्त। अगर आप गांव या छोटे शहर में रहकर कोई छोटा, लेकिन मुनाफेदार बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पोहा बनाने का काम कर सकते हैं। यह पारंपरिक होने के साथ एकदम आसान तकनीक पर आधारित है। इसे ग्रामोद्योग रोजगार योजना (Gramodyog Rojgar Yojana) के तहत सपोर्ट भी मिलता है। सबसे बड़ी बात अगर आप नौकरी करते हैं तो उसे छोड़े बिना भी काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (Poha Manufacturing Unit) कैसे शुरू कर सकते हैं और इसमें कितना खर्च आएगा...
| नंबर | डिटेल | जानकारी |
|---|---|---|
| 1 | प्रोडक्ट का नाम | पोहा |
| 2 | कुल प्रोजेक्ट लागत | ₹2,43,000 |
| 2(a) | कैपिटल एक्सपेंडेचर | ₹2,00,000 |
| जमीन | स्वामित्व | |
| बिल्डिंग शेड (500 वर्गफुट) | ₹1,00,000 | |
| उपकरण (पोहा मशीन, छलनी, भट्ठी, पैकिंग मशीन, ड्रम आदि) | ₹1,00,000 | |
| 2(b) | वर्किंग कैपिटल | ₹43,000 |
| नंबर | डिटेल | क्षमता (क्विंटल) | रेट (₹/क्विंटल) | कुल मूल्य (₹000 में) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | पोहा | 1000 | 859 | 859 |
| कुल | 1000 | 859 | 859 |
कच्चा माल- 6 लाख रुपए
लेबल और पैकिंग- 20,000 रुपए
मजदूरी (कुशल एवं अकुशल)- 50,000 रुपए
सैलरी- 60,000 रुपए
प्रशासनिक खर्च- 15,000 रुपए
ओवरहेड्स- 75,000 रुपए
अन्य खर्च- 5,000 रुपए
कीमत घटने पर (Depreciation)- 15,000 रुपए
बीमा- 2,000 रुपए
ब्याज- 31,590 रुपए
कुल अनुमानित लागत- 8.59 लाख रुपए
| नंबर | डिटेल्स | 100% | 60% | 70% | 80% |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | फिक्स्ड कॉस्ट | 108 | 64.8 | 75.6 | 86.4 |
| 2 | वैरिएबल कॉस्ट | 751 | 450.6 | 525.7 | 600.8 |
| 3 | प्रोडक्शन कॉस्ट | 859 | 515.4 | 601.3 | 687.2 |
| 4 | अनुमानित बिक्री | 1000 | 600 | 700 | 800 |
| 5 | नेट प्रॉफिट | 141 | 84.6 | 98.7 | 112.8 |
| 6 | एक्सपेक्टेड नेट प्रॉफिट | 126 | 70 | 84 | 98 |
ऊपर दिए गए सभी आंकड़े अनुमानित हैं और लोकेशन के अनुसार बदल सकते हैं। अगर बिल्डिंग निवेश की जगह किराए की जगह ली जाए तो कुल प्रोजेक्ट लागत घट जाएगी, प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ेगी और ब्याज का बोझ कम होगा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यहां दी गई जानकारी और डिटेल्स kviconline.gov.in से ली गई हैं। बिजनेस करने से पहले खुद रिसर्च करें और निवेश का निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर या संबंधित विभाग से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- गांव की रसोई से लाखों की कमाई! सिर्फ ₹2 लाख में शुरू करें पापड़ का बिजनेस
इसे भी पढ़ें- घर से शुरू करें Nykaa-Lakme जैसा ब्रांड, नेल पॉलिश बिजनेस से हर साल कमाएं लाखों!
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News