G20 या कोई और...जानें दुनिया का सबसे पावरफुल संगठन कौन सा है, यह कैसे बना?

Published : Sep 01, 2023, 06:09 PM IST
G7

सार

G20 समिति में भारत, अमेरिका, चीन से लेकर रूस जैसे देश शामिल हैं। इस संगठन में जितने भी देश शामिल हैं, उनके पास दुनिया की 85 फीसदी GDP है। यही कारण है कि इकोनॉमी के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है।

बिजनेस डेस्क : इस बार G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) भारत में हो रहा है। इसमें दुनिया की तमाम बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के राष्ट्राध्यक्ष और नेता राजधानी नई दिल्ली में एकजुट हो रहे हैं। इसमें अमेरिका, चीन से लेकर रूस तक शामिल है। इस संगठन में जितने भी देश शामिल हैं, उनके पास दुनिया की 85 फीसदी GDP है। यही कारण है कि इकोनॉमी के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन माना जाता है। बावजूद इसके यह संगठन दुनिया का सबसे ताकतवर संगठन नहीं है। तो चलिए जानते हैं आखिर दुनिया का सबसे पावरफुल संगठन (Most Powerful Organization in World) कौन सा है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं....

दुनिया का सबसे ताकतवर संगठन

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित देशों को मिलाकर एक संगठन बनाया गया है, जिसका नाम G-7 है। इस संगठन को दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है। इस संगठन में दुनिया के 7 सबसे मजबूद और ताकतवर देश शामिल हैं। जिनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, इटली और जर्मनी हैं।

G-7 संगठन कैसे बना

जब यह संगठन बना था, तब इसमें सिर्फ 6 देश ही थे, जिसे जी-6 कहा जाता था लेकिन बाद में कनाडा को भी इसमें शामिल कर लिया गया और यह ग्रुप ऑफ 7 यानी जी-7 बन गया। जी-7 की पहली बैठक 1975 में हुई थी। तब तमाम आर्थिक पहलुओं पर बातचीत की गई थी। साल 1998 में रूस भी जी-7 ग्रुप का हिस्सा बन गया और यह ग्रुप G-8 कहलाने लगा था लेकिन 2014 में जब रूस ने क्रीमिया पर कब्जा जमाया तो उसे संगठन से बाहर कर दिया गया।

G-7 ग्रुप की बैठक कब होती है, इसमें किन मुद्दों पर चर्चा होती है

जी-7 देशों की बैठक हर साल आयोजित की जाती है। इसमें दुनिया के बाकी देशों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस बार भारत भी इस ग्रुप की बैठक में शामिल हुआ था। पीएम मोदी को संगठन की तरफ से आमंत्रित किया गया था। यह संगठन अर्थव्यवस्था, वैश्विक सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर फोकस रहता है। इस ग्रुप को दुनिया का सबसे पावरफुल संगठन माना जाता है। हालांकि, कहा यह भी जाता है कि भारत समेत G-20 के कुछ सदस्य देश इकोनॉमी के मामले में 2050 तक जी-7 के कुछ देशों को पीछे छोड़ सकते हैं।

G20 की स्थापना कैसे हुई थी

बता दें कि G-7 देशों ने ही G-20 को बनाने की पहल की थी। आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए जी-20 की स्थापना की गई थी। इसकी पहली बैठक 1999 में बर्लिन में हुई थी। इसके बाद यूरोपियन यूनियन और 19 देश इस संगठन में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें

G20 : अमेरिका से चीन तक, जानें दिल्ली में कहां ठहरेंगे दुनिया के ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें