ये है मुंबई का सबसे अमीर गणेश पंडाल, जहां अरबों के गहनों से होता है बप्पा का श्रृंगार

Published : Sep 02, 2023, 07:22 PM ISTUpdated : Sep 02, 2023, 07:25 PM IST
GSB Seva Mandal Ganpati

सार

सबसे अमीर गणेश पंडाल गौड़ सारस्‍वत ब्राह्मण सेवा मंडल ने पिछले साल 2022 में गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए 316.40 करोड़ रुपए का बीमा करवाया था, जो सबसे ज्यादा और एक रिकॉर्ड था।

बिजनेस डेस्क : मुंबई में गणेश उत्सव की अलग ही रौनक होती है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) के उत्सव पर बप्पा के जो पंडाल शहर में सजते हैं, पूरे देश में मशहूर हैं। लाल बाग के राजा से लेकर सिद्धिविनायक तक गजब का उत्साव देखने को मिलता है। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के कई बड़े पंडालों पर करोड़ों रुपए खर्च होता है। इनमें से ही एक पंडाल है गौड़ सारस्‍वत ब्राह्मण सेवा मंडल(GSB Seva Mandal Ganpati)...इस गणेश पंडाल को मुंबई का सबसे अमीर पंडाल कहा जाता है। यहां हर साल गणेश उत्सव पर बप्पा के प्रतिमा की भव्य सजावट होती है। बता दें कि इस बार 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है, जो 28 सितंबर अनंत चतुर्दशी तक चलेगा।

मुंबई का सबसे अमीर गणेश पंडाल

सबसे अमीर गणेश पंडाल गौड़ सारस्‍वत ब्राह्मण सेवा मंडल ने पिछले साल 2022 में गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए 316.40 करोड़ रुपए का बीमा करवाया था, जो सबसे ज्यादा और एक रिकॉर्ड था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसबी सेवा मंडल ने यह इंश्योरेंस अपने पंडाल, प्रतिमा, आभूषण, कार्यकर्ता, श्रमिकों, फल-सब्जियां, किराने के सामान और फर्नीचर के लिए बीमा कवर लिया था। इससे पहले 2017 में GSB सेवा मंडल गणपति ने 264.25 करोड़ रुपए, 2018 में 265 करोड़ रुपए और 2019 में 266.65 करोड़ रुपए का बीमा करवाया था।

GSB गणेश मंडल के बीमा में क्या-क्या कवर

मुंबई के किंग्स सर्कल के जीएसबी सेवा मंडल के अध्यक्ष विजय कामथ ने तब मीडिया को जानकारी दी थी कि 10 दिवसीय महोत्सव के लिए सभी सार्वजनिक देनदारियों और यहां आने वाले हर भक्त को बीमा के तहत कवर किया गया था। मंडल के एक प्रतिनिधि का दावा था कि यह किसी मंडल द्वारा लिया जाने वाला सबसे ज्यादा रकम का बीमा है। मंडल ने यह बीमा न्यू इंडिया एश्योरेंस से बीमा था। जिसमें से 31.97 करोड़ रुपए का बीमा कवर सोने-चांदी के आभूषणों के लिए था। इसके अलावा 263 करोड़ का बीमा कवर सुरक्षा गार्ड्स, पुजारी, रसोइयों,जूते की दुकान के कर्मचारियों, वॉलंटियर्स के लिए था।

बीमा कवर में ये चीजें भी शामिल

GSB गणेश पंडाल ने इसके अलावा फर्नीचर, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, बर्तन, किराना, फल और सब्जियों के साथ भूकंप के रिस्क कवर के साथ एक करोड़ की स्टैंडर्ड फायर और स्पेशल पेरिल पॉलिसी भी लिया था।

अरबों के गहनों से सजाए जाते हैं भगवान गणपति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल गणपति महोत्सव में जीएसबी मंडल के महा गणपति को 66KG से ज्यादा सोने और 295 किलोग्राम से ज्यादा चांदी और अन्य कीमती चीजों से सजाया गया था।

GSB गणेश मंडल की सबसे खास बात

गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सेवा मंडल यानी जीएसबी मंडल की शुरुआत साल 1951 में हुई थी। यहां का पंडाल काफी भव्य सजता है। यह शहर का सबसे अमीर मंडल माना जाता है। बड़ी लंख्या में भक्त यहां हर साल आते हैं। मुंबई का यह इकलौता ऐसा पंडाल है जहां गणेश उत्सव के दिनों में 24 घंटे अनुष्ठान विधि चलती रहती है।

इसे भी पढ़ें

10 दिनों तक क्यों मनाया जाता है गणेश उत्सव, क्या जानते हैं आप?

 

 

PREV

Recommended Stories

तत्काल टिकट कंफर्म नहीं हुआ? घबराएं नहीं, ऐसे करें उसी दिन बुकिंग
सड़क के मामूली पत्थर को लड़के ने 5 हजार में बेचा, पैसा कमाने का यूनिक आइडिया वायरल!