78,000 करोड़ के एंपायर की मालकिन है यह महिला, बिजनेस में टाटा-अंबानी से मुकाबला

Published : Aug 23, 2023, 02:37 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 02:38 PM IST
Nisha Jagtiani

सार

लैंडमार्क ग्रुप की मालकिन निशा जगतियानी ने लंदन के किंग्स कॉलेज से पढ़ाई की हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम भी किया है। दुबई इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन की बोर्ड सदस्य भी हैं।

बिजनेस डेस्क : रिटेल और हास्पिटैलिटी में लीडिंग लैंडमार्क ग्रुप (Landmark Group) की ग्रुप डायरेक्टर निशा जगतियानी (Nisha Jagtiani) की गिनती आज सफल बिजनेसमैन में होती है। दुनियाभर में 20 से ज्यादा देशों में इस ग्रुप का कारोबार फैला हुआ है। मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और भारत में लैंडमार्क ग्रुप के 2,300 स्टोर हैं। निशा जगतियानी 9.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 78,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की मालकिन हैं। ग्रुप में निशा होम ग्रोन ब्रांड लाइफस्टाइल की स्ट्रैटजी देखती हैं। इसके अलावा निशा जगतियानी लैंडमार्क ग्रुप में ह्यूमन रिसोर्स, कम्यूनिकेशन और CSR की हेड भी हैं।

निशा जगतियानी कितनी पढ़ी लिखी हैं

लैंडमार्क ग्रुप की मालकिन निशा जगतियानी ने लंदन के किंग्स कॉलेज से पढ़ाई की हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने बिजनेस लीडरशिप प्रोग्राम भी किया है। दुबई इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन की बोर्ड सदस्य भी हैं। वो बिजनेसमैन मिकी जगतियानी (Micky Jagtiani) की बेटी हैं, जिनकी गिनती दुबई के सबसे अमीर भारतीयों में होती है। मिकी जगतियानी का निधन इसी साल 23 मई को हो गया था।

मिकी जगतियानी की सफलता की कहानी

उन्होंने एक टैक्सी ड्राइवर और एक होटल क्लीनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और आज अरबों डॉलर का बिजनेस खड़ा कर दिया। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। मुकेश 'मिक्की' जगतियानी मिडिल ईस्ट और फिर लंदन जाने से पहले चेन्नई और मुंबई के स्कूल से पढ़ाई की। बाद में गुजारा करने के लिए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी और टैक्सी चलाने लगे। 1973 में उन्होंने बेबी प्रोडक्ट के दुकान से बिजनेस की शुरुआत की और सफलता के शिखर तक पहुंचे।

टाटा-अंबानी की कंपनी से लैंडमार्क ग्रुप का मुकाबला

मिकी जगतियानी के बाद अब उनकी वाइफ रेणुका लैंडमार्क ग्रुप की CEO हैं। उनकी बेटी निशा जगतियानी और भाई-बहन राहुल और आरती जगतियानी लैंडमार्क ग्रुप के मैनेजमेंट को संभालते हैं। भारत में रिटेल सेक्टर में लैंडमार्क ग्रुप जाना-माना नाम है। इस ग्रुप का मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल और टाटा ग्रुप की ट्रेंट से है। लैंडमार्क ग्रुप कपड़े, फुटवियर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचता है। हॉस्पिटैलिटी और हेल्थ सेक्टर में भी इसका निवेश है।

इसे भी पढ़ें

दुबई में इस भारतीय बिजनेसमैन के आगे बड़े-बड़े शेख भी फेल, इतनी है दौलत

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?