सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट है टैक्स सेविंग एफडी, जानें निवेश के 5 जबरदस्त फायदे

Published : Jul 27, 2023, 03:16 PM IST
Senior Citizen

सार

सीनियर सिटीजन अगर टैक्स सेविंग एफडी में अपना पैसा निवेश करते हैं तो वे सालाना 1.5 लाख रुपए तक की कटौती कर सकते हैं। चूंकि उन्हें आम कस्टमर्स की तुलना में बैंक ज्यादा ब्याज देता है। इसका फायदा भी उन्हें मिलता है।

बिजनेस डेस्क : आजकल इनवेस्टमेंट के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। हर उम्र में लोग निवेश पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में अगर आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा हो गई है और किसी सुरक्षित टैक्स सेविंग इनवेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है टैक्स सेविंग एफडी (Senior Citizen Tax Saving FD) स्कीम...यहां पैसा जमा करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक में छूट का फायदा मिल जाता है। वरिष्ठ नागरिक ब्याज कमाने के साथ टैक्स में बचत के लिए टैक्स सेविंग एफडी करवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं...

टैक्स सेविंग एफडी पर सालाना कितनी कटौती

सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) अगर टैक्स सेविंग एफडी में अपना पैसा निवेश करते हैं तो वे सालाना 1.5 लाख रुपए तक की कटौती कर सकते हैं। चूंकि उन्हें आम कस्टमर्स की तुलना में बैंक ज्यादा ब्याज देता है। इसका फायदा भी उन्हें मिलता है। बता दें कि 60 साल या उसके ज्यादा की उम्र वाले इस अकाउंट को खोल सकते हैं। इसके कई फायदे उन्हें हर साल मिलते हैं।

Tax Saving FD के जबरदस्त फायदे

  • टैक्स सेविंग एफडी करवाकर सीनियर सिटीजन 5 साल के लिए अपना पैसा इनवेस्ट कर सकते हैं।
  • एक वित्तीय वर्ष में एफडी पर मिलने वाले ब्याज से 50 हजार तक की कटौती आईटी की धारा 80TTB के तहत वरिष्ठ नागरिक कर सकते हैं।
  • वित्तीय वर्ष में जमा की गई ब्याज की राशि 50 हजार रुपए से ज्यादा है तो बैंक इस आय पर TDS लेते हैं। आईटी की धारा 194A के तहत टीडीएस की वर्तमान दर 10 प्रतिशत से कम है।
  • सीनियर सिटीजन एफडी पर मिलने वाले ब्याज के जरिए टैक्स छूट का दावा कर फॉर्म 15H का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

LIC पॉलिसी पर भी मिल सकता है लोन, जानें क्या है तरीका

 

ITR फाइल करने में हो गई गलती और कम आया रिफंड, जानें क्या करें?

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?