आखिर कितने प्रतिशत बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA, जानें कब मिल सकता है तोहफा

Published : Apr 16, 2023, 06:19 PM ISTUpdated : Apr 16, 2023, 06:20 PM IST
DA Latest Update

सार

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को आने वाले दिनों में DA बढ़ोतरी के रूप में बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत हो सकता है।

Central Employee DA: सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को आने वाले दिनों में सरकार DA बढ़ोतरी के रूप में एक बड़ा तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की दूसरी छमाही में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया जा सकता है। इससे पहले सरकार ने जनवरी से जून 2023 की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ता (DA) 4 प्रतिशत बढ़ाते हुए 38 से 42% कर दिया था।

कब-कब बढ़ता है DA?

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, डीए में बढ़ोतरी साल में दो बार होती है। पहली छमाही की बढ़ोतरी हो चुकी है और अब दूसरी छमाही के लिए भी 4% डीए बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी हो जाएगा। इस वृद्धि से केंद्र सरकार के 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा। हालांकि, अगर सरकार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाती है तो सरकारी खजाने पर सालाना करीब 13 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

जानें सैलरी में होगा कितना इजाफा?

केंद्रीय कर्माचरियों का डीए 46% हो जाता है, तो उनकी सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। उदाहरण के लिए अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपए है, तो फिलहाल 42% के हिसाब से डीए 7560 रुपए होता है। अगर सरकार ने डीए 46% कर दिया तो सैलरी में 8280 रुपए का इजाफा होगा। यानी उसे हर महीने 720 रुपए ज्यादा डीए मिलेगा।

जनवरी-जुलाई में बढ़ता है DA:

सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए डीए में बढ़ोतरी करती है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाती है। इसे जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। जनवरी में डीए 4 फीसदी बढ़ा कर 38 प्रतिशत से 42 प्रतिशत किया गया था। बता दें कि महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों के PF और ग्रैच्युटी कंट्रीब्यूशन में भी इजाफा होता है।

ये भी देखें : 

4 फीसदी DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, ऐसे समझें इसका गणित

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?