
Vande Bharat Express: भारत की सबसे तेज और मार्डर्न ट्रेन 'वंदे भारत' धीरे-धीरे देशभर के प्रमुख शहरों से चलाई जा रही हैं। देशभर में अब तक 14 वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही हैं। इसी बीच, खबर है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 2 और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जा सकती हैं। दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि फिलहाल हैदराबाद से 2 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं और दोनों को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे देखते हुए रेलवे हैदराबाद से दो और वंदे भारत ट्रेन चलाने की प्लानिंग कर रहा है।
जानें कहां से कहां के लिए चलेंगी अगली वंदे भारत :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ट्रेन को हैदराबाद के काचीगुडा स्टेशन से बेंगलुरु और दूसरी को सिकंदराबाद से पुणे के लिए चलाया जा सकता है। अगर इन दोनों रूट्स पर वंदे भारत चलती है तो यहां के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। बता दें कि हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे देश के बड़े आईटी सेंटर हैं। ऐसे में ये तीनों शहर वंदे भारत से जुड़ जाएंगे।
अभी हैदराबाद से इन शहरों के लिए चल रहीं वंदे भारत :
2 वंदे भारत ट्रेन पहले से ही हैदराबाद से चल रही हैं। इनमें पहली सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम और दूसरी सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच चलाई जा रही हैं। दोनों ही ट्रेन फुल चल रही हैं। ऐसे में हैदराबाद से दो और रूट्स पर वंदे भारत चलाने की प्लानिंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो अगले 4 महीनों में हैदराबाद से दो और वंदे भारत शुरू हो सकती हैं।
अभी इन शहरों के बीच चल रहीं 14 वंदे भारत :
देश में फिलहाल 14 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। सबसे ज्यादा 5 वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से चल रही हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से कटरा, दिल्ली से अंब अदौरा, दिल्ली से भोपाल और दिल्ली से अजमेर शामिल हैं। इसके बाद मुंबई से 3 वंदे भारत चलाई जा रही हैं। इनमें मुंबई से गांधीनगर, मुंबई से शिरडी और मुंबई से सोलापुर हैं। इसके अलावा मैसूर-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापट्नम-सिकंदराबाद, सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत शामिल हैं।
ये भी देखें :
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News