केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले मिल सकती है गुड न्यूज, जानें कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Published : Feb 24, 2023, 08:05 PM IST
Dearness Allowance

सार

सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। पहली छमाही के डीए (DA) का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि 1 मार्च को कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर ऐलान हो सकता है।

Central Government Employee DA: वित्त वर्ष 2022-23 अब अपनी समाप्ति की ओर है। इसके साथ ही प्राइवेट कंपनियों में भी कर्मचारियों को इंक्रीमेंट देने की प्रॉसेस शुरू हो जाएगी। प्राइवेट कर्मचारियों के साथ ही सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर है। दरअसल, पहली छमाही के डीए (DA) का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि 1 मार्च को कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के DA को लेकर ऐलान हो सकता है।

होली से पहले बढ़ सकती है सैलरी :

वैसे, अभी तक देखा गया है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में होली से पहले बढ़ोतरी कर देती है। चूंकि इस बार होली मार्च की शुरुआत यानी 8 तारीख को ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA Hike) का ऐलान कर सकती है।

इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त, कैसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

जानें कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता :

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को महंगाई के आधार पर की बढ़ाती है। महंगाई के मुताबिक ही उनके डीए में वृद्धि की जाती है। इंडस्ट्री वर्कर्स की रिटेल महंगाई को देखते हुए सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है।

जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी :

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% है। अगर इसमें 4 प्रतिशत का इजाफा होता है तो यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का मूल वेतन (Basic Salary) 24000 रुपए है तो अभी उसका डीए 9120 रुपए बनता है। अगर इसमें 4% की बढ़ोतरी हो जाती है तो यह 10080 रुपए हो जाएगा। इस तरह उसकी बेसिक सैलरी में 960 रुपए का इजाफा होगा। बता दें कि डीए में होने वाला यह इजाफा 1 जनवरी, 2023 से लागू होगा।

ये भी देखें : 

स्टैनफोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा: कोरोना में 20 लाख करोड़ के पैकेज ने अर्थव्यवस्था में फूंकी जान, वैक्सीनेशन से बची लाखों जिंदगियां

 

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?