महंगाई का झटका ! आज से LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें नई कीमतें

Published : Aug 01, 2024, 08:32 AM ISTUpdated : Aug 01, 2024, 08:52 AM IST
lpg cylinder

सार

आज अगस्त की पहली तारीख के साथ ही कमर्शियल LPG सिलेंडरों के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार इसमें 7 से 9 रुपए का इजाफा किया गया है। बीते चार महीनों से इसके दामों में कटौती की जा रही थी। हालांकि, घरेलू LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बिजनेस डेस्क. अगस्त 2024 की पहली तारीख के साथ ही LPG की कीमतों में बदलाव हुआ है। अब सरकारी तेल और गैस मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे कर दिए है। यह कीमत आज यानी एक अगस्त से लागू होगी। हालांकि, राहत की बात ये है कि घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हुआ है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि आज से अलग-अलग शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों के कीमतों में 8 से 9 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं।

जानिए बड़े शहरों में क्या है दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ अलग-अलग शहरों में इसके दामों में 8-9 रुपए का फर्क आ गया हैं। आइए जानते है आपके शहरों में क्या है दाम-

  • दिल्ली में 19 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसके दाम 1652.50 रुपए हो गए। बीते महीने ही 19 रुपए कटौती की गई थी।
  • वहीं, कोलकाता में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1764.50 रुपए हो गई।
  • मुंबई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1605 रुपए हो गए है।
  • वहीं, चेन्नई में इसकी कीमतें अब 1817 रुपए हो गई है।

लगातार 4 महीने कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम घटे

बीते चार महीनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की जा रही थी। बीते महीने एक जुलाई को 19 रुपए तो, जून में 19 रुपए, मई में 19 रुपए और अप्रैल में 30.5 रुपए की कटौती की गई थी। हालांकि, इससे पहले लगातार तीन महीने इसकी कीमतों में इजाफा हुआ था।

घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

महंगे होते कमर्शियल LPG सिलेंडरों के बीच घरेलू गैस सिलेंडरों के उपभोक्ताओं को राहत हैं। घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में आखिरी बार बदलाव लोकसभा चुनावों से पहले 9 मार्च को हुआ था। तब इसकी कीमतों में 200 रुपए की कटौती की थी। फिलहाल दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए है।

यह भी पढ़ें…

तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना Maruti Suzuki का शेयर, जानें कितना हुआ मुनाफा

August के महीने में 10 दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट, जानें कब-कब छुट्टी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?