पहली बार पता चली 'वंदे भारत' ट्रेन की एवरेज स्पीड, जानें देश की सबसे तेज और सबसे धीम वंदे भारत एक्सप्रेस कौन?

भारत की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पिछले दो सालों से अपनी मैक्सिमम स्पीड के आधे पर भी नहीं चल पा रही है। इसका खुलासा हाल ही में एक RTI से हुआ है। आखिर क्या है इसके पीछे वजह, जानते हैं। 

Ganesh Mishra | Published : Apr 17, 2023 2:58 PM IST

Vande Bharat Train Average Speed: भारत की सबसे तेज चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस, खराब रेलवे ट्रैक्स के चलते पिछले दो सालों से करीब 83 किमी प्रति घंटे की एवरेज स्पीड से चल रही है। हालांकि, कमर्शियल सर्विसेज के लिए मैक्सिमम परमिसिबल स्पीड (MPS) 130 किमी प्रति घंटा है। ये जानकारी एक आरटीआई के जवाब से पता चली है।

सबसे तेज वंदे भारत की स्पीड इतनी : 
हालांकि, इस दौरान एक रूट पर वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 95 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार पर चली। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जिस वंदे भारत को 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलाने के लिए बनाया गया है, उसे भी मैक्सिमम परमिसिबल स्पीड 130 किमी प्रति घंटे की ही दी गई है।

जानें पिछले दो सालों में कितनी रही वंदे भारत की एवरेज स्पीड : 
बता दें कि इस RTI को मध्य प्रदेश के चंद्र शेखर गौर ने लगाया था। इसके जवाब में बताया गया कि वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की औसत गति 2021-22 में 84.48 किमी प्रति घंटा और 2022-23 में 81.38 किमी प्रति घंटा थी। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक मल्टी-यूनिट ट्रेन है। इसे RDSO (अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन) द्वारा डिजाइन किया गया और चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा निर्मित किया गया है।

जानें सबसे फास्ट और सबसे स्लो वंदे भारत ट्रेन कौन-सी :

रेलवे के अफसरों का कहना है कि सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की गति ट्रैक की स्थिति पर निर्भर करती है। मुंबई CSMT-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति सबसे कम करीब 64 किमी प्रति घंटा है। वहीं सबसे तेज औसत गति वाली वंदे भारत नई दिल्ली-वाराणसी है। इसकी औसत गति 95 किमी प्रति घंटा है।

दूसरे नंबर पर है इस वंदे भारत की स्पीड :

रानी कमलापति (हबीबगंज)-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 94 किमी प्रति घंटे की एवरेज स्पीड के साथ ही देश की दूसरी सबसे तेज वंदे भारत ट्रेन है। रेलवे के अफसरों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में ज्यादा बेहतर है। इसकी वजह वंदे भारत ट्रेनों का फास्ट एक्सेलेरेशन है।

आने वाले समय में 200 की रफ्तार से चलेंगी वंदे भारत :

रेलवे अफसरों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों को तेज गति से चलाने के लिए बनाया गया है। इसके लिए अब रेल नेटवर्क को भी अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि वंदे भारत जैसी ट्रेनें भविष्य में अपनी मैक्सिमम स्पीड पर चल सकें। आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेनें 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होंगी।

ये भी देखें : 

इन 2 शहरों के बची चलेगी देश की 15वीं वंदे भारत, जानें अब तक 14 ट्रेनों के रूट्स

Read more Articles on
Share this article
click me!