
Isha Ambani Dinner with Husband: मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) लग्जरी लाइफस्टाइल और पार्टीज करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ नाइट सूट पहनकर डिनर के लिए निकलीं। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
बिन मेकअप लुक में दिखीं ईशा अंबानी :
बता दें कि ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल 16 अप्रैल को बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों के कुछ फ्रेंड्स भी नजर आए। ईशा अंबानी ने पति के साथ वीकेंड पर घर के बाहर डिनर एन्जॉय किया। ईशा अंबानी जहां सिल्क नाइट सूट में नजर आईं वहीं, उनके पति आनंद पीरामल ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे। डिनर पार्टी के लिए ईशा अंबानी ब्राउन कलर के प्रिंटेड सिल्क नाइटसूट में दिखीं। ईशा अंबानी नो-मेकअप लुक के साथ ही पोनीटेल में नजर आईं। दोनों की सादगी देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कैमरे से बचने अंबानी के दामाद ने किया ये काम :
रेस्टोरेंट से निकलने के बाद ईशा अंबानी अपनी एक फ्रेंड के साथ कार में जाकर बैठ गईं। वहीं ईशा के पति आनंद पीरामल थोड़ी देर बाद आए। आनंद सीधा कार में बैठे और कैमरे से बचने के लिए फौरन सन वाइजर गिरा दिया।
2018 में हुई ईशा अंबानी की शादी :
बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को हुई थी। शादी के 4 साल बाद ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों की मां बनीं। उनके बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का आदिया है। बता दें कि आनंद पीरामल मशहूर फार्मा ग्रुप के मालिक अजय और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। बता दें कि शादी के बाद ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने उन्हें मुंबई में समंदर किनारे बना एक बंगला गिफ्ट किया था, जिसका नाम गुलीटा है। इस बंगले को पीरामल ने 2012 में खरीदा था और तब इसकी कीमत 450 करोड़ रुपए थी।
ये भी देखें :
PHOTO: बेहद खूबसूरत है मुकेश अंबानी की भांजी, जानें किससे की है दूसरी शादी
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News