
Economic Survey 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 31 जनवरी को सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में देश की विकास दर यानी GDP 6.3% से 6.8% की दर से बढ़ने का अनुमान है। सर्वे में ये भी अनुमान लगाया गया है कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए कम से कम एक से दो दशकों तक 8% की ग्रोथ जरूरी है। इसके अलावा भी इकोनॉमिक सर्वे में कई बातों पर जोर दिया गया है। जानते हैं आर्थिक सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें।
1- इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 में वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 6.3% से 6.8% के बीच रह सकती है।
2- आर्थिक सर्वेक्षण में GST कलेक्शन में 11 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। ये 10.62 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
3- वित्त वर्ष 2024-2025 में खुदरा महंगाई दर 5.4% थी, जो अप्रैल-दिसंबर 2024 में 4.9% रह गई।
4- सर्वे में कहा गया है कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए कम से कम दो दशकों तक 8% की ग्रोथ जरूरी है।
5- वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में सर्विस सेक्टर में 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-नवंबर 2024 में केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय 8.2 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
Budget 2025: राष्ट्रपति का अभिभाषण कितना खास, 10 पॉइंट्स में जानिए
6- फाइनेंशियल ईयर 2025-2026 की पहली छमाही में अच्छे रबी उत्पादन के चलते खाने-पीने की चीजों के दाम कंट्रोल में रहने का अनुमान।
7- खराब मौसम, कम उपज के चलते सप्लाई चेन में बाधा आने से खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़ी। हालांकि, वित्त वर्ष 2024-2025 की चौथी तिमाही में महंगाई में कमी की उम्मीद जताई गई है।
8- पिछले 7 साल में लेबर मार्केट के हालात काफी बेहतर हुए है। वित्त वर्ष 2023-24 में बेरोजगारी दर गिरकर 3.2% पर आ गई।
9- भारत को फॉरेन इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाने की जरूरत है। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्राइवेट पार्टिसिपेशन बढ़ाने की जरूरत है।
10- इकोमॉनिक सर्वे में इस बात पर जोर दिया गया है कि भविष्य में युवाओं के मेंटल हेल्थ ही अर्थव्यवस्था को बूस्ट देगी। ऐसे में लाइफस्टाइल च्वॉइस, वर्कप्लेस कल्चर और परिवार के हालात प्रोडक्टिविटी के लिए काफी मायने रखते हैं।
ये भी देखें :
Economic Survey: 2047 तक विकसित भारत बनने के लिए 8% ग्रोथ जरूरी
Economic Survey: क्या है इकोनॉमिक सर्वे, कौन करता है तैयार; पहली बार कब हुआ पेश
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News