Vande Bharat: इन 3 राज्यों को मिलने जा रही पहली वंदे भारत, जानें किन-किन रूट्स पर चलेंगी ये ट्रेनें

Published : Jun 26, 2023, 06:20 PM IST
Vande Bharat Express

सार

भारत की सबसे आधुनिक और तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat Express) धीरे-धीरे देशभर के सभी राज्यों और शहरों से शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में अब 27 जून को तीन और राज्यों को उनकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है।

Vande Bharat Express: भारत की सबसे आधुनिक और तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat Express) धीरे-धीरे देशभर के सभी राज्यों और शहरों से शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में अब 27 जून को तीन और राज्यों को उनकी पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून (मंगलवार) को इन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे।

जानें किन 3 राज्यों को मिलने जा ही पहली Vande Bharat

जिन 3 राज्यों को उनकी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है, उनमें गोवा, बिहार और झारखंड शामिल हैं। इनमें एक वंदे भारत गोवा के मडगांव से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच चलेगी। इसके अलावा हटिया-पटना वंदे भारत झारखंड की राजधानी रांची को बिहार की राजधानी पटना से कनेक्ट करेगी।

इन 5 वंदेभारत एक्सप्रेस को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

बता दें कि 27 जून को पीएम मोदी जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, उनमें भोपाल-जबलपुर वंदे भारत, भोपाल-इंदौर वंदे भारत, गोवा-मुंबई वंदे भारत, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत और पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

देशभर में अभी चल रहीं 18 वंदे भारत एक्सप्रेस

बता दें कि अभी देशभर में 18 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। देश की पहली वंदे भारत वाराणसी-नईदिल्ली के बीच शुरू हुई थी, जो कि 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। इसके बाद दूसरी वंदे भारत नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा के बीच 3 अक्टूबर, 2019 से शुरू हुई। वहीं, देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई-गांधीनगर के बीच 30 सितंबर, 2022 से शुरू हुई।

जानें देश की सबसे फास्ट और स्लो वंदे भारत ट्रेन कौन?

भारत की सबसे तेज वंदे भारत नई दिल्ली-वाराणसी है। इसकी एवरेज स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है। वहीं देश की सबसे स्लो वंदे भारत ट्रेन मुंबई CSMT-साईनगर शिर्डी है। इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 64 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि ये जानकारी एक RTI से पता चली है।

ये भी देखें : 

पहली बार पता चली 'वंदे भारत' ट्रेन की एवरेज स्पीड, जानें देश की सबसे तेज और सबसे धीम वंदे भारत एक्सप्रेस कौन?

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?