अरबपतियों की संख्या के मामले में जानें किस नंबर पर है भारत, दुनिया में सबसे ज्यादा बिलियनेयर्स इन 2 देशों में

Published : Apr 06, 2023, 07:58 PM IST
Billionaires in india

सार

फोर्ब्स ने हाल ही में दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वर्तमान में दुनिया के 77 देशों में कुल 2640 अरबपति हैं। भारत में पिछले साल की तुलना में इस साल अरबपतियों की संख्या में इजाफा हुआ है। 

Forbes Billionaires List 2023: फोर्ब्स ने हाल ही में दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। वहीं इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 9वें नंबर पर हैं। भारत की बात करें तो मुकेश अंबानी एशिया ही नहीं बल्कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वैसे, पिछले साल की तुलना में देखें तो 2023 में न सिर्फ पूरी दुनिया बल्कि भारत में भी अरबपतियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया के 77 देशों में 2640 अरबपति :

फोर्ब्स की 2023 की लिस्ट के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया के 77 देशों में कुल 2640 अरबपति हैं। इनमें सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में है। वहां अरबपतियों की कुल संख्या 735 है। वहीं, दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अरबपति लोग चीन में हैं। चीन में 495 अरबपति हैं।

अरबपतियों के मामले में तीसरे नंबर पर है भारत :

अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा 169 अरबपति हैं। 2022 में भारत में अरबपतियों की संख्या 166 थी। वहीं, 2023 में ये बढ़कर 169 हो गई है। यानी भारत में 3 नए अरबपति जुड़े हैं। भारत के बाद अरबपतियों के मामले में चौथे नंबर पर जर्मनी है, जहां 126 अरबपति लोग हैं। 2022 के 134 के मुकाबले जर्मनी में अरबपतियों की संख्या घटी है।

भारत में अरबपति तो बढ़े, नेटवर्थ घटी :

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, 2023 में भले ही भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन कुल नेटवर्थ की बात करें तो 2022 के मुकाबले इसमें कमी आई है। 2022 में जहां भारती अरबपतियों की कुल नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर थी, वहीं 2023 में ये घटकर 675 बिलियन डॉलर रह गई है। नेटवर्थ घटने की सबसे बड़ी वजह अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में आई गिरावट है।

रूस में बढ़ी अरबपतियों की संख्या :

भारत ही नहीं, रूस में भी अरबपतियों की संख्या में तेजी आई है। यूक्रेन से जंग और तमाम तरह के प्रतिबंध के बाद भी रूस में अरबतियों की संख्या बढ़ी है। 2022 में जहां रूस में 83 अरबपति थे, वहीं 2023 में इनकी संख्या 105 पहुंच गई है। इसके अलावा इटली में पिछले साल 52 अरबपति थे, अब 64 हो गए हैं। ब्रिटेन में में 50 से बढ़कर 52, फ्रांस में 43 और स्विटरजरलैंड में 41 अरबपति हैं।

ये भी देखें : 

PHOTOS: अंबानी-अडाणी ही नहीं अमीरों की लिस्ट में शामिल हुई ये भारतीय महिला, जानें कितनी दौलत की मालकिन

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?