
बिजनेस डेस्क : G20 सम्मेलन में शामिल होने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपने पूरे स्टाफ के साथ भारत आ रहे हैं। दिल्ली में होने वाली इस समिट में उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्राध्यक्ष के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक हर जगह उनकी सिक्योरिटी टाइट है। बाइडेन के दिल्ली पहुंचने से पहले शहर के सभी मेंटल हॉस्पिटल से मरीजों की लिस्ट निकाली जा रही है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया जा रहा है और इससे राष्ट्रपति की सुरक्षा का क्या कनेक्शन है...
क्यों निकाली जा रही मेंटल मरीजों की लिस्ट
अमेरिका के प्रेसीडेंट जिस भी देश या शहर में जाते हैं, वहां के मेंटल अस्तपतालों से मरीजों की लिस्ट निकाली जाती है। ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से किया जाता है। लिस्ट उन मरीजों की होती है, जिन्हें हाल ही में मेंटल अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस इस लिस्ट को पास रखती है और बारीकी से इसकी जांच की जाती है।
मेंटल हॉस्पिटल के मरीजों की लिस्ट क्यों निकाली जाती है
अब सबसे बड़ा सवाल कि आखिर यूएस प्रेसीडेंट की सिक्योरिटी से ऐसे मरीजों का क्या लेना देना, जो अब ठीक हो चुके हैं, आखिर मेंटल अस्पताल से ऐसी लिस्ट क्यों निकाली जाती है? दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बार जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें हमलावर एक मानसिक रोगी भी था। इसके बाद से ही मानसिक रोगियों पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की नजर रहती है। अगर किसी पर भी शक होता है, तो एजेंट उस देश की एजेंसी या पुलिस को जानकारी देती है। अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा के ऐसे ही कई तरह के इंतजाम किए जाते हैं। दिल्ली में उनके आने से पहले ही सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें
कितनी खास और सुरक्षित लिमोजिन कार, G20 में इसी से चलेंगे विदेशी मेहमान !
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News