G20 Summit: चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा खाना, होटल्स में पहुंचे मोर से लेकर मेहराब डिजाइन वाले खास बर्तन

Published : Sep 05, 2023, 09:07 PM IST
G20 Summit Guests Special Utensils

सार

G20 शिखर सम्मेलन में आने वाले तमाम खास मेहमानों जहां दिल्ली के 30 अलग-अलग 5 स्टार होटल्स में रुकेंगे, वहीं उनके खाने-पीने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मेहमानों को खास चांदी के बने बर्तनों में खाना परोसा जाएगा।

G20 Summit Delhi 2023: G20 शिखर सम्मेलन में आने वाले तमाम खास मेहमानों जहां दिल्ली के 30 अलग-अलग 5 स्टार होटल्स में रुकेंगे, वहीं उनके खाने-पीने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि दुनियाभर के तमाम मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। इसके अलावा मेन्यू में भारत के तमाम व्यंजन शामिल होंगे, जिनका लुत्फ मेहमान उठाएंगे।

चांदी के बर्तनों में खाना खाएंगे मेहमान

G20 में आने वाले विदेशी मेहमानों की आवभगत में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। सभी मेहमान भारत की मेहमाननवाजी को कभी न भुला पाएं, इसके लिए उन्हें चांदी के बर्तनों में खाना सर्व किया जाएगा। दरअसल, भारत खाने के जरिए अपनी संस्कृति और विरासत की झलक पूरी दुनिया को दिखाना चाहता है।

11 होटलों में पहुंचे खास चांदी से बने बर्तन और क्रॉकरी

बता दें कि चांदी के बर्तनों को बनाने वाली कंपनी ने अब तक दिल्ली के 11 होटल में खास बर्तन भेज दिए हैं। इनमें ITC मौर्या से लेकर ताज पैलेस तक कई होटल शामिल हैं। ये चांदी के बर्तन जयपुर स्थित IRIS कंपनी बनाती है। वो पिछले कई सालों से खास आयोजनों और मेहमानों के लिए चांदी के बर्तन डिजाइन करती है। कंपनी के मालिक और डिजाइनर राजीव पाबुवाल और लक्ष्य पाबुवाल के मुताबिक, मेहमानों के लिए खासतौर पर मोर से लेकर मेहराब डिजाइन के बर्तन बनाए गए हैं।

खाने की टेबल पर दिखेगी भारत की सांस्कृतिक झलक

IRIS कंपनी के मालिक राजीव के मुताबिक, उनके यहां 3 पीढ़ियों से खासतौर पर चांदी के बर्तन बनाने का काम चल रहा है। जी20 में आने वाले मेहमानों को भारत की झलक खाने की टेबल पर भी नजर आएगी। इन बर्तनों को खासतौर पर मेक इन इंडिया थीम पर तैयार किया गया है। इन बर्तनों को बनाने के बाद लैब में टेस्ट किया जाता है।

नाश्ते से डिनर तक, अलग-अलग डिजाइन के बर्तनों में परोसे जाएंगी डिशेज

सुबह के नाश्ते से लेकर चाय और दोपहर के खाने से लेकर डिनर तक मेहमानों को अलग-अलग डिजाइंस के चांदी के बर्तनों और स्पेशल क्रॉकरीज में खाना परोसा जाएगा। डिनर के लिए खूबसूरत प्लेट्स, रोटी के लिए खास बास्केट और फलों के लिए खूबसूरत टोकरी तैयार की गई है। जिन होटल्स में विदेशी मेहमान ठहरेंगे, वहां चांदी के बर्तन और क्रॉकरी पहुंच गई है।

ये भी देखें : 

G20 Summit 2023: मेहमानों की पत्नियों के लिए किया गया ये इंतजाम, जानें क्या है खास

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें