Published : Sep 07, 2023, 06:17 PM ISTUpdated : Sep 08, 2023, 11:35 AM IST
G20 Facts: दिल्ली में होने वाली G20 शिखर सम्मेलन की बैठक भारत मंडपम में होगी। इसे आरकॉप एसोसिएट्स ने सिंगापुर की कंपनी एडास के साथ मिलकर बनाया है। भारत मंडपम इतना बड़ा है कि इसमें बड़े आराम से 26 फुटबॉल स्टेडियम समा जाएंगे। जानते हैं इसके Facts.
भारत मंडपम का कुल बजट करीब 2700 करोड़ रुपए है। यहां बने समिट हॉल के लिए खासतौर पर चेक रिपब्लिक से एक बड़ा-सा झूमर मंगवाया गया है।
211
कितना बड़ा है भारत मंडपम?
भारत मंडपम का आकार इतना बड़ा है कि इसमें बड़े आराम से 26 फुटबॉल मैदान समा जाएंगे। ये भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर भी है।
311
किससे प्रेरित है भारत मंडपम का नाम?
भारत मंडपम का नाम भगवान बसवेश्वर के 'अनुभव मंडपम' से प्रेरित है। अनुभव मंडपम यानी वाद-संवाद की लोकतांत्रिक पद्धति और अभिव्यक्ति।
411
कौन है भारत मंडपम का आर्किटेक्ट?
भारत मंडपम को आरकॉप एसोसिएट्स के आर्किटेक्ट संजय सिंह ने सिंगापुर की कंपनी एडास के साथ मिलकर तैयार किया है। ये भारतीय परंपरा से जुड़ा एक मॉर्डर्न सेंटर है।
511
कितने एरिया में बना है भारत मंडपम?
भारत मंडपम का कुल क्षेत्रफल 123 एकड़ यानी करीब 40 लाख वर्गफीट है। इसे बनाने की शुरुआत अक्टूबर, 2016 से हुई थी। पीएम मोदी ने 26 जुलाई, 2023 को इसका उद्घाटन किया।
611
भारत मंडपम में कितने लोग बैठ सकते हैं?
भारत मंडपम में एक साथ 13 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां पर एक मूवेबल दीवार भी है, जिसे हटाकर 7 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा सकता है।
711
किस आकार में बना है भारत मंडपम?
भारत मंडपम को 'शंख' के आकार में बनाया गया है। इसकी दीवारों पर भारतीय कला-संस्कृति की झलक दिखती है। यहां दीवारों पर तंजोर पेंटिंग और मधुबनी आर्ट नजर आता है।
811
भारत मंडपम में क्या-क्या सुविधाएं?
भारत मंडपम में 18 लाख वर्गफीट का बेसमेंट है। साथ ही एग्जीबिशन एरिया 16 लाख वर्गफीट में है। इसके अलावा फूड हॉल, मीटिंग रूम और एडमिन एरिया भी है।
911
भारत मंडपम में कितनी बड़ी है पार्किंग?
भारत मंडपम में 5 हजार गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं। यहां 12 एग्जीबिशन हॉल हैं। यहां पर 1.5 एकड़ में लेक बनाई गई है।
1011
भारत मंडपम की सबसे बड़ी खासियत क्या?
भारत मंडपम में सबसे ऊपर 'विंडो टू दिल्ली' बनाई गई है। यहां से कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट दिखता है। 3 फ्लोर में बने इस कन्वेंशन सेंटर में कई VVIP रूम हैं।
1111
आम जनता के लिए कब से खुलेगा भारत मंडपम?
आम लोगों के लिए भारत मंडपम को G20 समिट के बाद खोला जा सकता है। माना जा रहा है कि इसे गणेश चतुर्थी से लोगों के लिए खोला जा सकता है।