
बिजनेस डेस्क. लोकसभा चुनावों के नतीजे 5 जून को सामने आ चुके है। उस दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। ऐसे में निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए। साथ ही इसका असर उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति पर भी पड़ा है। दरअसल, बाजार में गिरावट के कारण अडानी को 2 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ में गिरावट आई है। आपको बता दें कि वह हाल ही एशिया के सबसे अमीर बने थे। ऐसे में उनसे यह ताज भी छिन गया।
चुनावों के नतीजों से प्रभावित हुआ शेयर बाजार
5 जून को जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों के परिणाम आते गए, वैसे-वैसे शेयर बाजार में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स 6000 अंक से ज्यादा फिसला था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 1900 अंक से ज्यादा से गिर गया। लेकिन मार्केट बंद होने तक 700 अंकों की रिकवरी हुई। इस गिरावट का असर गौतम अडानी दौलत पर पड़ा हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ सिर्फ एक दिन में 24.9 अरब डॉलर यानी 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। अब उनकी नेटवर्थ गिरकर 97.5 अरब डॉलर हो गई।
फिर से अंबानी ने अडानी को पछाड़ा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी 111 अरब नेटवर्थ के साथ वह विश्व में 11वें पायदान पर पहुंच गए और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। लेकिन लोकसभा चुनावों के नतीजों के साथ उनका ये तमगा भी छिन गया। दुनिया के अमीरों की सूची में वह 15 वें पायदान पर खिसक गए। इसके साथ ही मुकेश अंबानी अडानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। लेकिन चुनावों के नतीजों का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर असर पड़ा हैं। उस दिन उन्हें 8.99 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 106 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, अब वह दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं।
यह भी पढ़ें…
Infosys के सलिल पारेख दूसरे सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले CEO, जानें नंबर वन कौन?
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News