
बिजनेस डेस्क. प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने 5560 करोड़ रुपए में अपनी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। यह हिस्सेदारी बैंक की सब्सिडियरी कंपनी कोटक जनरल ZURICH हिस्सा खरीद रही है, जिसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी मंजूरी दे दी है। यह जानकारी बैंक ने शेयर बाजार को एक्सचेंज में दी है।
जल्द ही होगी पूरी प्रक्रिया
बैंक इस डील का ऐलान बीते साल नवंबर 2023 में ज्यूरिख इंश्योरेंस में की थी। इससे पहले वह फ्रेश ग्रोथ कैपिटल और शेयर खरीद के माध्यम से कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस कंपनी से 51% हिस्सेदारी अपने नाम करेगी। इसके बाद कंपनी 19% और हिस्सेदारी खरीद सकती है। हो सकता है कि ये एक साथ 70% हिस्सेदारी खरीद सकती है। बैंक का कहना है कि ये प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी।
मार्च में सोनाटा फाइनेंस का अधिग्रहण किया
कोटक महिंद्रा बैंक ने इसी साल मार्च में सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। यह डील 537 करोड़ रुपए में हुई थी। इस डील के साथ ही सोनाटा फाइनेंस महिंद्रा की सहायक कंपनी बनी थी।
कोटक महिंद्रा के शेयर में आया उछाल
इस डील का असर कोटक महिंद्रा के शेयर प्राइज पर भी पड़ी है। 5 जून को इसका शेयर 1,720 रुपए पर पहुंच गया है। खबर लिखे जाने तक इसकी कीमत 82.05 रुपए यानी 5% से ज्यादा ग्रोथ देखी गई है।
यह भी पढ़ें…
टाटा ग्रुप की दो कंपनियों के मर्जर को मंजूरी, जानें किसे मिलेंगे कितने शेयर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News