
1,00,000 Cr का दांव लगा सकती हैं 4 बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जानें क्या है प्लान
बिजनेस डेस्क. अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, 31 मई तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.45 अरब डॉलर की ग्रोथ हुई है। ऐसे में उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर पहुंच गई है। ऐसे में वह एशिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति बन गए है। उन्होंने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया हैं। गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर और दुनिया 11वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।
एशिया के दूसरे अमीर मुकेश अंबानी
इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 109 अरब डॉलर हैं। इसी के साथ वह एशिया के दूसरे और दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बन गए है। वहीं, 31 मई को गौतम अडानी की जोरदार कमाई रही। इस साल उनकी नेटवर्थ में 26.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। बीते साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के चलते अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। हालांकि, अडानी ग्रुप ने काफी हद तक इस नुकसान की भरपाई कर ली है।
जानें अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल
बीते दिनों अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है। वहीं उनके बिजनेस में लगभग 7% की तेजी आई है। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 4% की तेजी के साथ 3416.75 रुपए पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स के शेयर 1,440 रुपए, अडानी पावर 759.8 रुपए. अडानी टोटल गैस 1,044.5 रुपए पर पंहुचा। वहीं, अडानी ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी तेजी देखी गई।
देखें दुनिया टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
इस लिस्ट के मुताबिक 9 बिलियनेयर्स की नेटवर्थ में तेजी आई है। देखिए दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट-
यह भी पढ़ें…
1,00,000 Cr का दांव लगा सकती हैं 4 बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां, जानें क्या है प्लान
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News