Gold Price Today: सोने के रेट 12 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों के भाव

Published : May 12, 2023, 06:58 PM ISTUpdated : May 12, 2023, 06:59 PM IST
Gold Rate 12 May 2023

सार

सोने के रेट शुक्रवार को 61000 के नीचे आ गए। 12 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,970 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जानते हैं अलग-अलग शहरों में सोने के रेट क्या रहे। 

Gold Price Today: सोने के रेट में शुक्रवार को भी गिरावट देखी गई। 12 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,970 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,610 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,470 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,400 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 61,070 रुपए प्रति 10 ग्राम

आखिर क्यों आई सोने में गिरावट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्लेषकों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की वजह कारोबारियों द्वारा सौदों की कटान है। इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी सोना 2009 डॉलर प्रति औंस रह गया है। IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का क्लोजिंग रेट 6104 रुपए प्रति ग्राम है।

61 हजार के नीचे आया सोना

सोने के दाम पिछले कई दिनों से लगातार 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से उपर बने हुए थे। लेकिन शुक्रवार को सोना इसके नीचे आ गया। बता दें कि सोने के रेट इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर तय होते हैं। इसके साथ ही सोने की कीमतें इस बात पर निर्भर करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल कैसी है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर में अलग-अलग होती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने के दाम 11 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों के रेट

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?