Gold Rate Today: फिर लुढ़का सोना, जानें 21 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे भाव

Published : Jun 21, 2023, 06:07 PM IST
Gold Price today 21st june 2023

सार

हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के दाम एक बार फिर नीचे आ गए। 21 जून, 2023 को वायदा कारोबार में सोना 48 रुपए की गिरावट के साथ 58,761 रुपए पर पहुंच गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today: हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के दाम एक बार फिर नीचे आ गए। 21 जून, 2023 को वायदा कारोबार में सोना 48 रुपए की गिरावट के साथ 58,761 रुपए पर पहुंच गया। का भाव 59,308 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, न्यूयॉर्क में सोना 0.18% की गिरावट के साथ 1944 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के भाव

कानपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 59,260 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का भाव - 58,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का भाव - 57,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का भाव - 58,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का भाव - 58,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 59,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का भाव - 59,150 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का भाव - 58,490 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का भाव - 59,620 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का भाव - 59,030 रुपए प्रति 10 ग्राम

60 हजार के नीचे चल रहा Gold का भाव

लंबे समय से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोने में गिरावट के कई कारण हैं। इनमें कमजोर वैश्विक संकेतों के अलावा फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की अमेरिकी कांग्रेस में गवाही से पहले डॉलर की मजबूती भी है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के चलते भी सोने की कीमतों पर लगातार दबाव देखा जा रहा है।

64 हजार को छू सकता है सोना

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के भाव एक बार फिर बढ़ सकते हैं। 2023 के अंत तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक पहुंच सकता है। भारत में शादी-ब्याह का सीजन होने के साथ ही त्योहारी मांग के चलते भी सोने की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। जिससे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?