
Gold Rate Today: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के रेट में तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 10 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,648 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार की शाम को सोना 58,413 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,900 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 58,940 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,760 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,030 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 59,780 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,980 रुपए प्रति 10 ग्राम
59 हजार के नीचे चल रहे सोने के भाव
सोने के भाव में पिछले कुछ वक्त से लगातार गिरावट का रुख देखा जा रहा है। यही वजह है कि सोना काफी समय से 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। सोने में गिरावट का कारण अमेरिका में लोन की लिमिट बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की चर्चा है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कठोर कदमों की आहट भी सोने की कीमतों में तेजी को रोकने का काम कर रही है।
क्या 64 हजार के लेवल तक पहुंचेगा सोना?
विशेषज्ञों के मुताबिक, 2023 के अंत तक सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही त्योहारी मांग के चलते सोने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price : नहीं थम रही सोने में गिरावट, जानें 7 जुलाई को इन 10 शहरों में क्या रहे Rate
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News