
Gold Price Today: सोने के रेट में गुरुवार को भी गिरावट देखी गई। 11 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,144 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के दाम
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,420 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 62180 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 63,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,980 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,560 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 63,520 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,950 रुपए प्रति 10 ग्राम
आखिर क्यों आई सोने में गिरावट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सराफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट की वजह सौदों की कटान को बताया। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,030.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
अब भी 61 हजार के उपर है सोने के दाम
सोने के दाम पिछले कई दिनों से लगातार 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से उपर बने हुए हैं। एक्सपर्ट की मानें तो 2023 में सोने के भाव में आगे भी तेजी की उम्मीद है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है। सोने में तेजी की वजह ग्लोबल शेयर मार्केट में कमजोरी है। इसके अलावा भारत में शादी का सीजन शुरू होने के कारण स्वर्ण आभूषणों की मांग बढ़ गई है, जिससे सोने के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।
कैसे तय होता है सोने का भाव?
इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर इसके रेट तय होते हैं। इसके साथ ही सोने की कीमतें इस बात पर निर्भर करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल कैसी है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर में अलग-अलग होती हैं।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News