Gold Rate Today: 59 हजार के करीब पहुंचा सोना, जानें 15 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे दाम

Published : Jun 15, 2023, 07:29 PM IST
Gold Price today 15th june 2023

सार

हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को भी सोने के रेट में गिरावट देखी गई। 15 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59020 रुपए पर आ गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today: हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को भी सोने के रेट में गिरावट देखी गई। 15 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59020 रुपए पर आ गया। इससे पहले 14 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,264 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,770 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,360 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,860 रुपए प्रति 10 ग्राम

59 हजार के करीब पहुंचा Gold का रेट

पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यही वजह है कि सोना 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है। सोने में गिरावट की वजह अमेरिका में कर्ज की लिमिट बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की आहट है। इसके चलते सोने की कीमतों में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के चलते भी सोने के भाव पर प्रेशर बना हुआ है।

64 हजार के स्तर तक पहुंच सकता है Gold

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के भाव एक बार फिर तेज हो सकते हैं। 2023 के अंत तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने के साथ ही त्योहारी मांग के चलते भी सोने की पूछपरख बढ़ेगी, जिससे इसके दामों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Rate : लगातार गिर रहा सोना, जानें 14 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रही कीमतें

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?