हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को भी सोने के रेट में गिरावट देखी गई। 14 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59347 रुपए पर आ गया। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत?

Gold Rate Today: हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को भी सोने के रेट में गिरावट देखी गई। 14 जून, 2023 को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59347 रुपए पर आ गया। इससे पहले 13 जून की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 59,856 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,770 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,410 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 58,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,870 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,300 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम

60 हजार के नीचे चल रहा Gold का भाव

पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार नरमी बनी हुई है। यही वजह है कि सोना 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे बना हुआ है। सोने में गिरावट का कारण अमेरिका में लोन की लिमिट बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की चर्चा है। इसके चलते सोने के रेट में आगे भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों के चलते भी सोने की कीमतों पर प्रेशर बना हुआ है।

64 हजार के लेवल को छू सकता है सोना

विशेषज्ञों की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के दाम एक बार फिर तेज हो सकते हैं। 2023 के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल तक पहुंच सकता है। भारत में शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही त्योहारी मांग के चलते भी सोने की पूछपरख बढ़ेगी, जिससे इसके दामों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Rate Today: 60 हजार के नीचे आया सोना, जानें 13 जून को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे दाम