Gold Price Today: सोने में गिरावट जारी, जानें 1 जून, 2023 को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे भाव

Published : Jun 01, 2023, 08:17 PM IST
Gold price today 1st june 2023

सार

सोने के रेट में गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई। 1 जून, 2023 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,113 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

Gold Rate Today: सोने के रेट में गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई। 1 जून, 2023 को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,113 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले 31 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,390 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,310 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,090 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,500 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,240 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,790 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

आखिर क्यों लगातार गिर रहा Gold

पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोना काफी समय से 61 हजार रुपए के नीचे चल रहे हैं। सोने में गिरावट की एक वजह अमेरिका में कर्ज की लिमिट बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की खबरें हैं। इसके अलावा सोने में गिरावट का एक कारण अमेरिकी फेड अफसरों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदम भी हैं।

साल के अंत तक 64 हजार पहुंच सकता है Gold

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के आखिर तक सोने के भाव में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल के अंत तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है। दरअसल, भारत में शादियों के सीजन के साथ ही त्योहारों के चलते भी सोने की मांग बढ़ेगी।

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं सोने के Rate

सोने के भाव हर एक शहर में अलग-अलग होते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की ओर से जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की जानकारी होती है। ये दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़ने से पहले के होते हैं। लेकिन इसमें GST शामिल नहीं किया जाता। वहीं, ज्वैलरी खरीदते वक्त सोने के रेट में टैक्स को भी शामिल किया जाता है, जिससे दाम बढ़ जाते हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?