
Gold Rate Today: सोने के रेट में बुधवार को भी गिरावट दर्ज की गई। 31 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार 30 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 60,402 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,670 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,720 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,740 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 61,280 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
आखिर क्यों आ रही सोने में गिरावट
पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोने के काफी समय से 61 हजार रुपए के नीचे बने हुए हैं। इसकी एक वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल लाए जाने की खबर है। इसके साथ ही सोने में गिरावट की एक वजह अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई को कंट्रोल में करने के लिए के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदम का अंदेशा भी हैं।
इस साल 64 हजार के लेवल को छू सकता है Gold
कीमती धातुओं के एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के अंत तक सोने के दाम में फिर तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को छू सकता है। दरअसल, भारत में शादियों के सीजन के साथ ही त्योहारों के चलते भी गोल्ड की डिमांड बढ़ेगी।
शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं Gold के भाव
सोने के दाम हर एक शहर में अलग-अलग होते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की ओर से जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की डिटेल्स होती है। ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़ने से पहले की हैं। हालांकि, इसमें GST शामिल नहीं होता। वहीं, ज्वैलरी खरीदते वक्त Gold के रेट में टैक्स को भी शामिल कर लिया जाता है, जिससे भाव बढ़ जाते हैं।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News