अंबानी खानदान में फिर गूंजी किलकारी, बहू श्लोका मेहता ने दिया बेटी को जन्म

Published : May 31, 2023, 05:46 PM ISTUpdated : May 31, 2023, 06:11 PM IST
Shloka Mehta blessed with baby girl

सार

मुकेश और नीता अंबानी दूसरी बार दादा-दादी बन गए हैं। अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने बेटी को जन्म दिया है।

Akash Ambani Shloka Mehta blessed baby girl: मुकेश और नीता अंबानी दूसरी बार दादा-दादी बन गए हैं। अंबानी खानदान की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी का जन्म 31 मई को हुआ। हालांकि, अभी अंबानी फैमिली की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि श्लोका-आकाश पहले से ही एक बेटे पृथ्वी के माता-पिता हैं।

ढाई साल का है अंबानी का पोता पृथ्वी
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ था। पृथ्वी अभी ढाई साल के हो चुके हैं। पोते के जन्म के फौरन बाद मुकेश अंबानी ने पृथ्वी को गोद में लिए हुए एक फोटो शेयर की थी। अंबानी परिवार की ओर से जल्द बेटी की खबर की जानकारी शेयर करने की उम्मीद है।

मार्च, 2019 में हुई श्लोका-आकाश की शादी

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। 12वीं क्लास के बाद से ही आकाश-श्लोका एक-दूजे को डेट करने लगे थे। इस शादी में बॉलीवुड के अलावा पॉलिटिक्स और बिजनेस की दुनिया की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं। शादी के डेढ़ साल बाद श्लोका पहली बार मां बनीं और बेटे पृथ्वी को जन्म दिया।

बचपन से एक-दूजे को जानते हैं आकाश-श्लोका

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की स्कूल पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। यहीं से इनके बीच दोस्ती हो गई थी। 12वीं क्लास के बाद से ही आकाश-श्लोका एक-दूजे को डेट करने लगे थे।

मशहूर हीरा व्यापारी की बेटी हैं श्लोका मेहता

श्लोका मेहता (Shloka Mehta) मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक रसेल मेहता की बेटी हैं। श्लोका अपने पापा रसेल मेहता की कंपनी में डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही वो उनका बिजनेस भी संभालती हैं। श्लोका का एक भाई और बड़ी बहन दीया मेहता हैं। दीया की पहले ही शादी हो चुकी है। बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक कंपनी की फाउंडर हैं। इस कंपनी के जरिए श्लोका एनजीओ की मदद करती हैं।

ये भी देखें : 

बेहद गॉर्जियस है आकाश अंबानी की साली, Met Gala में इस एक चीज के चलते श्लोका मेहता की बहन ने लूट ली महफिल

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?