Gold Price Today: सोने के रेट 9 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में क्या रही कीमतें

Published : May 09, 2023, 06:45 PM IST
Gold Rate 9th May 2023

सार

सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। 9 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के दाम। 

Gold Price Today: सोने के रेट में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। 9 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले सोमवार 8 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,169 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रही सोने की कीमत।

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के दाम

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,600 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 61,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,850 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 61,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 61,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 62,050 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,640 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 61,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 63,730 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,690 रुपए प्रति 10 ग्राम

अब भी 61 हजार के पार है सोने की कीमत

सोने के दाम पिछले कई दिनों से लगातार 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से उपर बने हुए हैं। एक्सपर्ट की मानें तो 2023 में सोने के भाव में आगे भी तेजी रहने की उम्मीद है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी पार कर सकता है। सोने में तेजी की वजह रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के साथ ही ग्लोबल शेयर मार्केट में कमजोरी है। इसके अलावा भारत में शादी का सीजन शुरू होने के कारण स्वर्ण आभूषणों की मांग बढ़ गई है, जिससे सोने के दाम लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

आखिर कैसे तय होता है सोने का रेट?

इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर इसके रेट तय होते हैं। इसके साथ ही सोने की कीमतें इस बात पर निर्भर करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल कैसी है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर में अलग-अलग होती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने के भाव 8 मई 2023, जानें 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे दाम

PREV

Recommended Stories

हफ्ते के पहले दिन ही दहला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के 5 बड़े फैक्टर्स
तत्काल टिकट तुरंत कंफर्म कैसे करें? जानें सबसे ईजी और फास्ट तरीका