सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। 8 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,108 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले शुक्रवार 5 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,496 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

Gold Price Today: मई महीने के दूसरे हफ्ते में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। 8 मई, 2023 को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,108 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले शुक्रवार 5 मई की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 61,496 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के भाव

कानपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,200 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,680 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का भाव - 63,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का भाव - 60,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का भाव - 60,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,320 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का भाव - 60,590 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का भाव - 62,880 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का भाव - 60,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

गिरावट के बावजूद 61 हजार के उपर बना हुआ है Gold

गिरावट के बावजूद सोने के दाम 61 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से उपर बने हुए हैं। एक्सपर्ट की मानें तो 2023 में सोने के दामों में तेजी आगे भी बनी रह सकती है। इस साल सोना 64000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। सोने में तेजी का कारण रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और ग्लोबल शेयर मार्केट में कमजोरी भी है। इसके साथ ही भारत में शादी का सीजन शुरू होने की वजह से गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड बढ़ गई है, जिससे सोने के दाम बढ़ रहे हैं।

आखिर कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने-चांदी की कीमतें इस बात पर निर्भर करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल कैसी रही। इसके साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर भी इसके भाव तय होते हैं। बता दें कि अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर के शहरों में अलग-अलग हो सकती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने के रेट 5 मई 2023, जानें क्या रही 10 अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें