मई महीने के पांचवे दिन भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। 5 मई 2023 को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,739 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के रेट। 

Gold Price Today: मई महीने के पांचवे दिन भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। 5 मई 2023 को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 61,739 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। बुधवार की शाम को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने के दाम 60,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। शुक्रवार को इसमें 93 रुपए की तेजी देखी गई। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे सोने के भाव

कानपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का भाव - 62230 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,970 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का भाव - 63,315 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का भाव - 61,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का भाव - 61,260 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का भाव - 61,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का भाव - 62,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का भाव - 61,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट की मानें तो 2023 में सोने के दामों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 64000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है। सोने में तेजी की वजह रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और ग्लोबल शेयर मार्केट में कमजोरी भी है। इसके साथ ही भारत में शादी का सीजन शुरू होने के चलते भी भी सोने की मांग काफी बढ़ गई है।

जानें कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?

सोने-चांदी की कीमतें इस बात पर निर्भर करती है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल कैसी रही। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में हुए बदलाव के आधार पर भी इसका रेट तय होता है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्जेस की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर के शहरों में अलग-अलग हो सकती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Rate Today: सोने का भाव 4 मई 2023, जानें क्या रहे 10 अलग-अलग शहरों में सोने के रेट