क्या एलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बनने वाले हैं? स्पेसएक्स के IPO से एलॉन मस्क की दौलत कितनी बढ़ेगी? एलॉन मस्क की नेटवर्थ ताइवान की GDP के बराबर कैसे पहुंची? एलॉन मस्क की संपत्ति में 274 अरब डॉलर का उछाल क्यों आया? क्या स्पेसएक्स का IPO दुनिया का सबसे बड़ा IPO साबित होगा?

Elon Musk Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) इतिहास रचने से बस चंद कदम दूर हैं। वे दुनिया के पहले खरबपति बनने वाले हैं और ये कमाल उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) करने वाली है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च (World's Biggest IPO) करने जा रही है। 12 जून को इसकी लॉन्चिंग है, जिससे पहले मस्क की नेटवर्थ में 274 अरब डॉलर का उछाल आया है, जो कि मुकेश अंबानी की कुल दौलत से करीब तीन गुना ज्यादा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ताइवान की GDP बराबर हुई एलॉन मस्क की दौलत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, एलॉन मस्क की कुल दौलत (971 अरब डॉलर) अब लगभग ताइवान की जीडीपी (976.72 अरब अमेरिकी डॉलर) के बराबर पहुंच गई है।

क्यों बढ़ी एलॉन मस्क की संपत्ति?

Elon Musk की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिकी बाजार में अब तक का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पेश कर रही है। आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ लॉन्च के जरिए स्पेसएक्स कंपनी की मार्केट वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर होगी। इसका सीधा असर एलन मस्क की संपत्ति (Elon Musk Networth) पर पड़ा है।

क्या एलॉन मस्क बन जाएंगे दुनिया के पहले ट्रिलेनियर?

कंपनी के दस्तावेजों और फोर्ब्स के अनुमानों के आधार पर रॉयटर्स ने एक कैलकुलेशन के आधार पर अनुमान जताया है कि कि स्पेसएक्स के शेयरों में कारोबार शुरू होने पर मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो सकती है यानी वे दुनिया के पहले ट्रिलेनियर यानी खरबपति बन जाएंगे।

मुकेश अंबानी से 11 गुना अमीर हैं एलन मस्क

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ जहां $83.1 अरब है, वहीं एलन मस्क इससे 11 गुना यानी $971 अरब की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज हैं, जिनकी नेटवर्थ 304 अरब डॉलर है। यानी मस्क उनसे भी तीन गुना ज्यादा अमीर हैं। वहीं, एलॉन मस्क भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (112 अरब डॉलर) से भी 8 गुना ज्यादा अमीर हैं।

भारत की GDP के एक चौथाई के बराबर हुई संपत्ति

एलॉन मस्क की संपत्ति का ये आंकड़ा अब कई देशों के वार्षिक आर्थिक उत्पादन से भी अधिक है। उनकी संपत्ति भारत के सकल घरेलू उत्पाद (India GDP) के लगभग एक चौथाई के बराबर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुमानों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर है। ऐसे में मस्क की संपत्ति का मौजूदा स्तर वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में उनकी बढ़ती ताकत को दर्शाता है।