
Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है। दरअसल, सोने की कीमतें (Gold Price) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं, घरेलू स्तर पर भी सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 1806.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में कुछ रिकवरी आई। वहीं, US गोल्ड फ्यूचर्स भी सोना 1816.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सस्ता हुआ सोना :
ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव में गिरावट का असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा गया। सोमवार को यहां सोने का भाव 185 रुपए की गिरावट के साथ 55,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 65 रुपए घटकर 55,367 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
चांदी में इतने रुपए की गिरावट :
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को चांदी 798 रुपए टूटकर 63,227 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती महंगाई के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व आने वाले दिनों में ब्याज में और बढ़ोतरी कर सकता है। इसी आशंका के चलते कॉमेक्स में सोने के दाम पिछले दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए।
जानें कैसे तय होती हैं सोने-चांदी के दाम?
भारत में सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दामों में हुए बदलाव से तय होती है। इसके साथ ही यह डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर में अलग-अलग होती हैं।
किस शहर में क्या रहे सोने के भाव :
Bankbazaar.com के मुताबिक, 27 फरवरी को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव कुछ इस तरह हैं।
| शहर | 22 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) |
| अहमदाबाद | 5249 | 5511 |
| प्रयागराज | 5245 | 5507 |
| बेंगलुरू | 5250 | 5513 |
| भोपाल | 5228 | 5489 |
| कोलकाता | 5290 | 5555 |
| हैदराबाद | 5201 | 5461 |
| इंदौर | 5228 | 5489 |
| जयपुर | 5249 | 5511 |
| लखनऊ | 5245 | 5507 |
ये भी देखें :
अमीरों की लिस्ट में टॉप-35 से भी बाहर हुए अडाणी, जानें एक महीने में कितनी घटी उनकी दौलत
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News