मोदी के शपथ के बाद सोने के रेट गिरे, तो चांदी के भाव बढ़ें, जानें कीमत

Published : Jun 10, 2024, 12:17 PM ISTUpdated : Jun 10, 2024, 01:41 PM IST
Gold Rate Today

सार

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। इससे पहले इसकी कीमत 71,150 रुपए /10 ग्राम था। इसमें 426 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी में 326 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में इसकी कीमत 89,415 रुपए हो गई है। 

बिजनेस डेस्क. देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है, तो वही चांदी के भाव बढ़ गए हैं। सोना आज 71 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे है। चांदी के रेट 89,500 रुपए प्रति किलो से कम हो गए हैं। वहीं, एमसीएक्स पर सोने का रेट आज 70,912 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे गया था। इससे पहले इसकी कीमत 71,150 रुपए /10 ग्राम था। इसमें 426 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, चांदी में 326 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में इसकी कीमत 89,415 रुपए हो गई है।

जानें इन चार शहरों में गोल्ड का रेट

सोने की कीमतों कमी के साथ देश का महानगरों में भी सोने की कीमतों कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 71,820 रुपए/10 ग्राम पर है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 71760 रुपए चल रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 72,330 रुपए /10 ग्राम पर है। वहीं, कोलकाता में शुद्ध सोने की कीमत 71,670 रुपए है।

अब जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने की कीमत में 11.80 डॉलर की गिरावट आई है। ऐसे में 2313.20 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हैं। वहीं, चांदी की कीमतों की बात करें तो, इसकी कीमत में 0.225 डॉलर बढ़ें है। ऐसे में चांदी की कीमत 29.665 डॉलर प्रति औंस पर आ चुके हैं।

बीते महीने भारत ने लगभग 46 टन सोना खरीदा

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, मई में दुनिया का तीसरा बड़ा खरीदार भारत रहा। इस दौरान भारत ने 722 करोड़ रुपए का सोना खरीदा है। इतने रुपए से भारत ने 45.9 टन की खरीदारी बनती है।

यह भी पढ़ें…

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधी में इजाफा

एलन मस्क का पीएम मोदी को बधाई संदेश, साथ ही जताई ये उम्मीद, जानें क्या

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें