
टेक डेस्क. दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी की सिलसिला जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कंपनी ने अपने खर्चों में कमी करने के लिए ये कदम उठाया है। गूगल की फाइनेंस और रियल एस्टेट टीम के लोगों की छंटनी हुई हैं।
इस बार कम लोगों की हुई छंटनी
गूगल के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इस बार कम लोगों की छंटनी हुई है। इससे कंपनी पर असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि, जिन लोगों की नौकरी गई है उन्हें दूसरी वैकेंसी पर अप्लाई कर सकेंगे। कंपनी ये स्पष्ट नहीं किया है कितने लोगों को नौकरी से निकाला गया है।
कॉस्ट कटिंग के चलते हुई छंटनी
गूगल ने अपने लागत में कमी लाने के लिए ये छंटनी की है। कंपनी ने अपने वर्किंग स्टाइल में बदलाव करना चाहती है। कंपनी का कहना है कि जिन लोगों की छंटनी हुई है, उनमें से कुछ लोगों को दूसरे हब्स में शिफ्ट करने वाली है। जहां पर उन्हें शिफ्ट करने वाली है, उनमें भारत सहित शिकागो, अटलांटा और डबलिन स्थित हब शामिल हैं।
कंपनी में इस साल दूसरी बार छंटनी
साल 2024 में गूगल की दूसरी छंटनी है। इससे पहले जनवरी में महीने में गूगल ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। इनमें इंजीनियरिंग, हार्डवेयर और असिस्टेंट टीम के कर्मचारियों की नौकरी गई थी। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने पहले ही छंटनी का संकेत दिया था।
इस साल इन कंपनियों में हुई छंटनी
इस साल टेक कंपनियों में लगातार छंटनियां हुई है। इनमें गूगल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ईबे, फ्लिपकार्ट सहित कई कंपनियों से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया हैं।
यह भी पढ़ें…
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News