गूगल के कर्मचारियों को न्यूयॉर्क में ऑफिस कैंपस में प्रदर्शन करते हु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्माचरियों का आरोप है कि कंपनी इजरायली सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। कैंपस से पुलिस ने 

टेक न्यूज। गूगल के कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गूगल ऑफिस में घुसकर परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को अरेस्ट कर लिया है। गूगल कर्मचारी न्यूयॉर्क स्थित कैंपस में कंपनी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि कंपनी इजरायल के समर्थन में काम कर रही है। ऐसे में देखा जा सकता है कि इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर कितने बड़े स्तर पर फैलता जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 कर्मचारियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने गूगल कंपनी में प्रदर्शन कर रहे 9 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। हाल में इजरायल और गाजा के खिलाफ युद्ध छिड़ गया है। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोगों को लोग अपने स्तर से सपोर्ट कर रहे हैं। फिलहाल गूगल के कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी इजरायल का समर्थन कर रही है।

पढ़ें गूगल पर कुछ पर्सनल सर्च कर रहें तो ऐसे क्लीन करें ब्राउजिंग हिस्ट्री

युद्ध के बीच अपनी टेक्नोलॉजी देना गलत
कर्मचारियों का कहना है कि युद्ध के दौरान किसी देश को कंपनी का अपनी टेक्नोलॉजी और सुविधा देना गलत है। युद्ध के दौरान इस पर रोक लगाना चाहिए। कंपनी इजरायल के समर्थन में कार्य कर रही है।

कर्मचारियों पर गूगल भी लेगा एक्शन
गूगल के वरिष्ठ अधिकारी और स्पोक्स पर्सन का कहना है कि ऑफिस कैंपस में इस तरह का बर्ताव टॉलरेट नहीं किया जा सकता है। कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस हरकत के लिए सभी सभी कर्मचारियों नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है।