
नई दिल्ली. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2023 पेश करेंगी। इस बार रेलवे को लेकर क्या खास रहने वाला है, इस पर फोकस रहेगा। सरकार बुनियादी ढांचे के अलावा यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे बजट बढ़ाया भी जा सकता है। ये सबकुछ रेलवे का इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मददगार साबित होगा। इस बार कुछ प्रोजेक्ट्स जो पेंडिंग है, उस पर जोर रहेगा। साथ ही सरकार बजट को बढ़ा भी सकती है। इस बार सरकार 1.8 लाख रुपए का बजट पेश कर सकती है। 2022 में ये आंकड़ा 1.4 लाख रुपए था।
किन चीजों पर रह सकता है फोकस
अगर बुनियादी ढांचे की बात करें तो सरकार सुधार और विकास के लिए नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती है। इसके अलवा यात्रियों से जुड़ी कई योजनाएं सरकार ला सकती है। साथ मेक इन इंडिया से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट भी सरकार ला सकती है। इसके अलावा रेलवे में कुछ जरूरी बदलाव पर भी सरकार का फोकस रहेगा। रेलवे में सरकार सोलार एनर्जी को भी बढ़ावा दे सकती है।
2023 में किन प्रोजेक्ट पर रहेगा जोर?
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News