1 फरवरी से होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा इनका असर

Published : Jan 31, 2023, 04:51 PM ISTUpdated : Jan 31, 2023, 05:42 PM IST
New Rules from February

सार

1 फरवरी, 2023 सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी बड़ा बदलाव लाने वाला है। इस दिन बजट आने के साथ ही ऐसे कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर भी पड़ेगा। 

New Changes from 1st February: 1 फरवरी, 2023 सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी बड़ा बदलाव लाने वाला है। केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट पेश करेगी। साथ ही ये 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट भी है। इस बजट में लागू होने वाले बदलाव तो आगामी वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू होंगे, लेकिन उससे पहले फरवरी के महीने में ही आपकी जिंदगी में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

1- पैसा ट्रांसफर करना हो जाएगा महंगा :

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) पैसा ट्रांसफर करने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अब बैंक 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपए के बीच IMPS के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपए और GST चार्ज वसूल करेगा। यानी अब पैसा ट्रांसफर करना महंगा हो जाएगा। बता दें कि RBI ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया था।

2- LPG की कीमतों में बदलाव :

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। बाद में एलपीजी गैस सिलेंडर की लागत को आनुपातिक रूप से एडजस्ट किया जाता है। चूंकि इस बार 1 फरवरी को बजट भी है, ऐसे में देखना होगा कि इस बार सिलेंडर की कीमतों पर क्या बदलाव होता है। हालांकि, जनवरी में कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे। लेकिन पिछले साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं।

3- टाटा मोटर्स की गाड़ी हो जाएंगी महंगी :

1 फरवरी, 2023 से टाटा मोटर्स की पैसेंजर गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी होने जा रही है। कीमतों में इजाफा आईसीई-पावर्ड पैसेंजर व्हीकल्स में होगा। बता दें कि ये बढ़ोतरी 1.2% तक होने का अनुमान है। हालांकि, ये मॉडल और उनके वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी। इस समय टाटा मोटर्स के आईसीई पोर्टफोलियो में नेक्सन, सफारी, पंच, टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज़, और हैरियर शामिल हैं।

Budget 2023: बजट में इस बार बढ़ सकती हैं 35 सामानों की कीमतें, लेकिन रत्न आभूषण सस्ते करने की तैयारी

4- बैंक ऑफ बड़ौदा में बदलेंगे ये नियम :

अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा का क्रेडिट कार्ड है और आप इसी से किराए का भुगतान करते हैं तो ध्यान रखें कि 1 फरवरी, 2023 से अब 1% चार्ज देना होगा। इसके अलावा बैंक चेक क्‍लियरेंस के नियमों में भी बदलाव करने जा रहा है। 1 फरवरी से बैंक के ग्राहकों को चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा। ग्राहकों को चेक से पेमेंट करने पर कंफर्मेशन देना जरूरी होगा। हालांकि, ये नियम 10 लाख या उससे ज्यादा के चेक पेमेंट पर लागू होगा।

5- पीएनबी वसूलेगा ज्यादा पैसे :

इसके अलावा 1 फरवरी, 2023 से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के नियमों में भी बदलाव हो रहा है। अगर आप पीएनबी ग्राहक हैं और अकाउंट में पैसे न होने के कारण किस्त बाउंस होती है तो पेनल्टी के तौर पर 250 रुपए चुकाने होंगे। अभी तक ये पेनल्टी 100 रुपए थी। यानी अब आपको 150 रुपए ज्यादा देने होंगे।

6- ट्रैफिक नियम तोड़े तो खैर नहीं :

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी से ट्रैफिक नियमों को और सख्त किया जा रहा है। नोएडा में पुरानी गाड़ी चलाने वाले सतर्क हो जाएं। 1 फरवरी से परिवहन विभाग 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा। इसके लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। परिवहन विभाग ने 15 साल पुरानी 1 लाख 19 हजार गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने पर अब पैसा सीधे बैंक अकाउंट से काटा जाएगा। 

ये भी देखें : 

Economic Survey: वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वे, 2023-24 में विकास दर 6.5% रहने का अनुमान

PREV

Recommended Stories

कौन हैं यशस्विनी जिंदल? देश के एक बड़े औद्योगिक घराने से ताल्लुक
IndiGo Owner: 28 की उम्र में सबकुछ खोने वाला लड़का कैसे बना No.1 एयरलाइन का बॉस?