
Government Scheme for Pregnant Ladies : मां बनने वाली हैं? तो घर बैठे कई सरकारी स्कीम्स का फायदा उठा सकती हैं। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandhana Yojana) एक ऐसी ही स्कीम है। यह स्कीम महिलाओं को मातृत्व लाभ (Maternity Benefit) देने के लिहाज से चलाई जा रही है। आइए जानते हैं यह स्कीम क्या है, इसमें महिलाओं को कितने और कब-कब पैसे मिलते है, इस योजना का लाभ पाने के लिए क्या करना पड़ता है...
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना को शुरू हुए 8 साल हो गए हैं। तब से लेकर अब तक करीब 3.9 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। साल 2017 में शुरू हुई इस योजना के लिए सरकार ने 18,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बुधवार, 27 मार्च को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का मकसद प्रेगनेंट और फीड कराने वाली महिलाओं की वित्तीय मदद करना है। इस योजना में पहले बच्चे के जन्म के लिए लाभार्थी महिला के बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 5,000 रुपए की सहायता दी जाती है। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना के तहत अस्पताल में डिलीवरीके बाद बाकी का पैसा दिया जाता है। इस तरह इस योजना में एक महिला को औसतन 6,000 रुपए की मदद दी जाती है। दूसरी बार प्रेगनेंट होने पर अगर महिला बेटी को जन्म देती है तो उसे एकमुश्त 6,000 रुपए दिए जाते हैं।
अगर कोई प्रेगनेंट महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लिए एलिजिबल है तो अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या आशा कार्यकर्ता की मदद से ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं सीधे PMMVY पोर्टल पर जाकर भी योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News