15 साल की जॉब पर कितना मिलेगा ग्रैच्युटी, ये रहा आसान कल्कुलेशन

Published : Sep 18, 2024, 07:15 PM ISTUpdated : Sep 18, 2024, 07:17 PM IST
Gratuity Calculation

सार

कंपनी में 5 साल काम करने पर ग्रेच्युटी मिलती है। जानिए ग्रेच्युटी कैलकुलेशन का फॉर्मूला और 15 साल नौकरी और 75 हजार सैलरी पर कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी।

Gratuity Calculation Formula: अगर आपने किसी कंपनी में 5 साल काम किया है तो वो कंपनी आपको ग्रेच्युटी देती है। मान लीजिए आपने किसी कंपनी में 15 साल काम किया है और रिटायरमेंट के समय आपकी सैलरी 75 हजार रुपए है तो आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी। यह जानने के लिए आप आसान फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस फॉर्मूले से तय होती है ग्रेच्युटी की रकम

आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी इसे तय करने का फॉर्मूले है (लास्ट सैलरी) x (कितने साल कंपनी में काम किया) x (15/26). लास्ट सैलरी का मतलब आपके पिछले 10 महीने की सैलरी का औसत है। इस सैलरी में बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता और कमीशन शामिल होता है। महीने में चार संडे की छुट्टी मानी जाती है। इसलिए 26 दिनों को ही हिसाब में शामिल किया जाता है। ग्रेच्युटी की गणना 15 दिनों के आधार पर की जाती है।

15 साल नौकरी और 75 हजार सैलरी है तो कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी?

अगर आप 15 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं और आपकी आखिरी सैलरी 75,000 रुपए है तो कैलकुलेशन का फॉर्मूला होगा (75000) x (15) x (15/26). कैलकुलेशन के बाद कुल रकम 6,49,038 रुपए होती है। इतना पैसा आपको ग्रेच्युटी के रूप में मिलेगा। इस तरह आप अपनी आखिरी सैलरी और काम करने के वर्ष के आधार पर अपनी ग्रेच्युटी पता कर सकते हैं।

किस स्थिति में ग्रेच्युटी कैलकुलेशन होता है अलग

अगर कंपनी या संस्थान ग्रेच्युटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं है तो कर्मचारियों पर ग्रेच्युटी एक्ट लागू नहीं होता है। ऐसी स्थिति में अगर कंपनी चाहे तो वह कर्मचारी को अपनी इच्छा से ग्रेच्युटी दे सकती है। ऐसे में ग्रेच्युटी तय करने का फॉर्मूला अलग होता है। ग्रेच्युटी की रकम हर साल के हिसाब से आधे महीने की सैलरी के बराबर होती है।

यह भी पढ़ें- SBI की 5 बेहतरीन FD स्कीम्स, तगड़े रिटर्न के लिए करें इन्वेस्ट!

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें