
GST Collections Of India: भारत ने अर्थव्यवस्था के मोर्चे में एक नया मिल का पत्थर हासिल कर लिया है। देश में पहली बार अप्रैल 2024 में अब तक का सबसे ज्यादा GST राजस्व संग्रह कलेक्ट किया गया है, जो 2.10 लाख करोड़ रुपये है। इस दौरान GST में साल दर साल 12.4 फीसदी की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। इसके अलावा नेट रेवेन्यू (रिफंड के बाद) 1.92 लाख करोड़ रहा है, जिसमें साल दर साल 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अप्रैल 2024 के हुए कुल GST कलेक्शन के डिटेल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया पोस्ट
देश में हुए रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी कलेक्शन से केंद्र सरकार बेहद खुश नजर आ रही है। इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आंकड़े को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस को शामिल किया है, जिसमें आंकड़े दिखाए गए हैं।
भारत में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन के घरेलू ट्रांजेक्शन में 13.4 फीसदी की शानदार ग्रोथ देखी गई है। इसके अलावा इंपोर्ट में 8.3 फीसदी की बढ़त भी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: Share Market : स्टॉक डेरिवेटिव Expiry Day में बदलाव, जानें नया कैलेंडर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News