मई में GST से भरा सरकार का खजाना, जानें किस राज्य से हुआ सबसे ज्यादा कलेक्शन

मई, 2024 में GST से सरकार के खजाने में 1.73 लाख करोड़ रुपए आए हैं। वहीं, रिफंड के बाद कुल GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए रहा है। ये पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत ज्यादा है।

Ganesh Mishra | Published : Jun 2, 2024 2:02 PM IST

GST Collection: मई 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) से सरकार का खजाना भर गया है। मई, 2024 में सरकारी खजाने में जीएसटी से 1.73 लाख करोड़ रुपए आए हैं। ये वित्त वर्ष 2024-25 का दूसरा सबसे ज्यादा GST कलेक्शन है। इससे पहले सरकार ने अप्रैल 2024 में GST से सबसे अधिक 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। बता दें कि सालाना आधार पर कुल GST कलेक्शन में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

रिफंड के बाद कितना रहा GST कलेक्शन?

Latest Videos

बता दें कि मई 2024 में रिफंड के बाद कुल GST कलेक्शन 1.44 लाख करोड़ रुपए रहा है। ये पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6.9 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, मई 2024 में 1,72,739 करोड़ के GST कलेक्शन में CGST 32,409 करोड़ और SGST 40,265 करोड़ रुपए रहा। वहीं, IGST 87,781 करोड़ रुपए और सेस 12,284 करोड़ रुपए रहा।

सबसे ज्यादा GST कलेक्शन किस राज्य से

मई, 2024 में हुए 1.73 लाख करोड़ रुपए जीएसटी कलेक्शन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी महाराष्ट्र की है। वहां से 26,854 करोड़ रुपए आए। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक 11,189 करोड़, तीसरे पर गुजरात 11,325 करोड़, चौथे पर 9768 करोड़ के साथ तमिलनाडु और पांचवे नंबर पर 9289 करोड़ रुपए के साथ हरियाणा का नाम है। छठे पर उत्तर प्रदेश 9091 करोड़, सातवें पर दिल्ली 7512 करोड़, आठवें पर पश्चिम बंगाल 5377 करोड़, नौवें पर ओडिशा 5027 करोड़ और दसवें पर तेलंगाना 4986 करोड़ हैं।

कब लागू हुआ GST?

GST एक अप्रत्यक्ष कर है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, एक्साइज ड्यूटी, परचेज टैक्स और कई तरह के इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में कुल 4 स्लैब हैं जो 5, 12, 18 और 28% के हैं।

ये भी देखें : 

बच्चन-अंबानी के घर जाता है इस डेयरी का दूध, गद्दे में सोती है हर एक गाय

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो