HDFC में है अकाउंट तो ध्यान दें, कल नहीं कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन, जानें कब तक?

Published : Aug 09, 2024, 11:39 AM IST
HDFC

सार

HDFC बैंक ने मेंटेनेंस की जानकारी देते हुए बताया कि UPI का डाउनटाउन तीन घंटे बंद रहेगा। यह समय सुबह 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान ग्राहक किसी भी ट्रांजैक्शन के लिए UPI का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बिजनेस डेस्क. भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट HDFC में 10 अगस्त को कई जरूरी सेवाए बंद की जाएगी। इसमें 3 घंटे के लिए UPI सर्विस बंद रहेगी। इसकी जानकारी बैंक ने ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों को दे दी हैं। आइए जानते इसकी पूरी डिटल्स।

HDFC बैंक में ये सर्विस 3 घंटे तक बंद

बैंक ने मेंटेनेंस की जानकारी देते हुए बताया कि UPI का डाउनटाउन तीन घंटे बंद रहेगा। यह समय सुबह 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान ग्राहक किसी भी ट्रांजैक्शन के लिए UPI का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसमें HDFC बैंक के चाली और बचत खातों के वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के लेनदेन शामिल है। इसके अलावा Gpay, वॉट्सऐप पे, पेटीएम और दूसरे प्लेटफार्म से पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

इससे पहले भी मेंटेनेंस के चलते बंद हुई थी सर्विस

 इससे पहले 13 जुलाई को सुबह तीन बजे से लेकर शाम के 4 बजकर 30 मिनट तक कुछ सेवाएं प्रभावित थी।  इस दिन कई सर्विसेज का इस्तेमाल करने में समस्या हुई थी। इनमें UPI, एटीएम, डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग की सर्विस शामिल थी।

जानें UPI सर्विस क्या है

भारत ही नहीं दुनिया भर के लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन में शिफ्ट हो रहे है। इसके भारत में नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का अलग प्लेटफॉर्म है। इसका नाम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस है, जिसे हम UPI कहते हैं। इसमें UPI आईडी का इस्तेमाल कर पैसों का ट्रांजैक्शन किया जाता है। फिलहाल इसकी लिमिट 1 लाख रुपए या 20 ट्रांजैक्शन प्रतिदिन है। 

यह भी पढ़ें…

ओलंपिक में जीत के हीरो बने हॉकी के हरमनप्रीत, कितनी है 'सरपंच' साहब की संपत्ति

इंडियन हॉकी के द वॉल पीआर श्रीजेश का संन्यास का ऐलान, जानें उनकी नेटवर्थ

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?