ओलंपिक में जीत के हीरो बने हॉकी के हरमनप्रीत, कितनी है 'सरपंच' साहब की संपत्ति

Published : Aug 09, 2024, 08:51 AM ISTUpdated : Aug 09, 2024, 08:56 AM IST
Harmanpreet Singh Net Worth

सार

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह अहम योगदान हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल किए। उन्हें सरपंच भी कहा जाता है। वह भारतीय हॉकी टीम के सबसे अमीर खिलाड़ी है।

बिजनेस डेस्क. भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन को 2-1 से हरा दिया हैं। इसी के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतकर इतिहास रच दिया हैं। इस बार भारतीय टीम ने देश के लिए कांस्य पदक जीता है। स्पेन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दोनों गोल भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल किए। इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। हरमनप्रीत सिंह का मेडल दिलाने में अहम योगदान हैं। खेल के मैदान के हीरो होने के साथ सबसे अमीर भारतीय हॉकी प्लेयर है। आइए जानते है कि उनकी कमाई कहा से और कितनी होती है।

जानिए कितनी है भारतीय हॉकी के सरपंच की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की नेटवर्थ 50 लाख डॉलर यानी 42 लाख रुपए हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के सबसे अमीर खिलाड़ी हैं। अब तक वह तीन ओलंपिक खेल चुके है। साल 2022-23 की प्रो लीग सीजन से पहले कप्तान बनाया गया था।

जानें कहां से होती है कप्तान की कमाई

हरमनप्रीत सिंह की कमाई का जरिया उनके इंटरनेशनल हॉकी और हॉकी इंडिया लीग से होती है। साल 2015 में लीग सीजन में दबंग मुंबई ने 51,000 डॉलर यानी 42 लाख रुपए में खरीदा था। इस टूर्नामेंट में उन्हें पोंटी चड्ढा पुरस्कार मिला था। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 15 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया था। इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन और कोलाब्रेशन से कप्तान तगड़ी कमाई करते हैं।

 

 

हॉकी इंडिया से मिलेंगे खिलाड़ियों को मोटी रकम 

हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के जीतते ही ऐलान किया है कि हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ का 7.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें…

इंडियन हॉकी के द वॉल पीआर श्रीजेश का संन्यास का ऐलान, जानें उनकी नेटवर्थ

Paris Olympics: भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज, पीएम मोदी ने कहा-पीढ़ियां याद रखेंगी

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?