
Adani Stock Prices: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को भी ग्रुप की कंपनियों के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 6 दिनों में ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 108 बिलियन डॉलर तक कम हो चुका है। इतना ही नहीं, ज्यादातर शेयरों की कीमतें 52 वीक के ऊंचे स्तर से गिरकर आधी रह गई हैं।
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 60% से ज्यादा टूटा :
इस हफ्ते सोमवार को बाजार खुलने से लेकर अब तक करीब 5 कारोबारी सत्र में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 60% से भी ज्यादा टूट चुके हैं। हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी देखी गई और फिलहाल ये 1370 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 158,699 करोड़ रुपए रह गया है।
दिसंबर, 2022 में 4190 रुपए पर था स्टॉक :
बता दें कि दिसंबर, 2022 में अडाणी एंटरप्राइजेज का स्टॉक 4190 रुपए के उच्चतम स्तर पर था। हालांकि, तब से लेकर अब तक ये करीब 70% तक नीचे आ चुका है। वहीं, ग्रुप के दूसरे शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। कई शेयर पर तो सर्किट लग चुका है।
16 लाख करोड़ घटी मार्केट वैल्यू :
अडाणी ग्रुप के शेयरों में जारी गिरावट के चलते ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ चुका है। वहीं, अपने ऑल टाइम रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से अब तक अडाणी ग्रुप के शेयरों की मार्केट वैल्यू 16 लाख करोड़ रुपए कम हो चुकी है। 24 जनवरी से लेकर अब तक अडाणी ग्रीन एनर्जी 50%, अडाणी टोटल गैस 58% और अडाणी ट्रांसमिशन में 50% की गिरावट आ चुकी है।
शुक्रवार को कितने गिरे अडाणी ग्रुप के शेयर :
| कंपनी का नाम | शेयर की कीमत (रुपए में) |
| अडाणी एंटरप्राइजेज | 1395 |
| अडाणी पोर्ट्स | 459 |
| अडाणी पावर | 191 |
| अडाणी ट्रांसमिशन | 1396 |
| अडाणी ग्रीन एनर्जी | 935 |
| अडाणी टोटल गैस | 1622 |
| अडाणी विलमर | 399 |
ये भी देखें :
Gautam Adani Family: बहू वकील तो पत्नी डॉक्टर, मिलिए गौतम अडाणी की फैमिली से
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News